विधायक चैम्पियनशिप ट्रॉफी का केदारनाथ विधायक ने किया शुभारंभ, 11 न्याय पंचायतो के प्रतिभागी हुए शामिल

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। युवा कल्याण, शिक्षा व खेल विभाग के सयुंक्त तत्वावधान मे विधानसभा स्तरीय विधायक चैम्पियन ट्राफी खेल महाकुंभ का आगाज रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमो के साथ हो गया है। आयोजित खेल महाकुंभ मे 11 न्याय पंचायतो के प्रतिभागी शामिल हुए है। चार दिवसीय खेल महाकुंभ के प्रथम दिन प्रतिभागियो मे भारी उत्साह देखा गया।
खेल महाकुंभ के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए केदारनाथ विधायक आशा ने कहा कि प्रतिभागियो को खेलो के प्रति जागरूक करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा हर विधान सभा मे खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने कहा कि खेलो मे प्रतिभाग करने से नौनिहालो मे जीवन पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा मिलती है।
ज्येष्ठ प्रमुख राकेश नेगी ने कहा कि खेलो मे प्रतिभाग करने से सांसरिक विकास होता है। कनिष्ठ प्रमुख प्रदीप त्रिवेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार नौनिहालो के स्वर्णिम भविष्य के लिए अनेक योजनाए संचालित कर रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण ने कहा कि ऐसी प्रतिभागियो के आयोजन से नौनिहालो को सुनहरा अवसर मिल रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष गुप्तकाशी विशेश्वरी देवी ने कहा कि खेल महाकुंभ के आयोजन से सीमान्त गांवो के प्रतिभागियो को भी खेल महाकुंभ मे अपना जौहर दिखाने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। खेलो मे रूचि रखने वाले प्रतिभागी जीवन पथ पर अग्रसर हो सकते है। जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी ने बताया कि खेल महाकुंभ मे एथलेटिक्स, कबड्डी, खो – खो , मुर्गाझपट, बांलीबाल, पिट्ठू आदि प्रतियोगिताये आयोजित की जा रही है जबकि संचालन चन्द्र मोहन उखियाल ने किया । इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य त्रियुगीनारायण अमित मैखण्डी भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन जमलोकी , प्रधान संगठन ब्लॉक महामंत्री मदन भट्ट, सामाजिक कार्यकर्ता राकेश भण्डारी , रेखा रावत, जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, खण्ड विकास अधिकारी अनुष्का, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ज्योति बिष्ट, आयोजक प्रधानाचार्य विश्वनाथ बेजवाल , सुधा नेगी , क्रीडा समन्वयक शिव सिंह नेगी , ब्लॉक समन्वयक सरोप नेगी , गजेन्द्र करासी , विपिन रावत , कुलदीप नेगी , ज्योति प्रकाश शुक्ला , मानवेंद्र शैव , अमित गोस्वामी , देवेन्द्र बजवाल, सहित विभिन्न क्षेत्रो के प्रतिभागी मौजूद रहे।



