पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में भव्य और दिव्य महाकुंभ , करोड़ों आस्थावान लगा चुके महाकुंभ मे डुबकी : श्रीनिवास पोस्ती

लक्ष्मण नेगी।
ऊखीमठ। प्रयागराज मे विगत एक माह से चल रहे महाकुंभ स्नान व कल्पवास के सम्पन्न होने पर नगर पंचायत केदारनाथ के पूर्व चैयरमैन श्रीनिवास पोस्ती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व मे एक माह की अवधि मे 48 करोड़ आस्थावानो के साथ बड़े बड़े तपस्वियो तथा साधु संन्तो ने महाकुंभ मे डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। यहा जारी प्रेस विज्ञप्ति मे श्रीनिवास पोस्ती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व मे एक माह तक प्रयागराज मे संचालित हुए महाकुंभ मे विश्व के विभिन्न देशो के लाखो आस्थावानो ने डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया तथा पूरे विश्व मे प्रयागराज के साथ महाकुंभ को विशिष्ट पहचान मिली है तथा महाकुंभ के दौरान करोड़ आस्थावानो के लिए सभी व्यवस्थाये चाक – चौबंद करना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व की अमिट छाप बनी है । उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विगत पांच फरवरी को स्वयं प्रयागराज जाकर महाकुंभ मे डुबकी लगायी तथा दिल्ली लौटने पर जो प्रयागराज की अमृत बूंदे दिल्ली गिरी उन बूंदो की बदौलत देश की राजधानी दिल्ली मे सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव मे भाजपा को प्रचण्ड बहुमत हासिल हुआ है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व मे देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है तथा ऋषिकेश – कर्णप्रयाग रेलवे लाइन का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर गतिमान है तथा रेलवे लाइन का निर्माण कार्य पूरा होने पर कर्णप्रयाग – ऋषिकेश, हरिद्वार, देहरादून, दिल्ली सहित अन्य शहरो का सफर सुगम होने के साथ चार धाम यात्रा मे भारी वृद्धि होगी ।



