उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंराजनीतिरुद्रप्रयाग

भाजपा संगठन के चुनाव को लेकर रायशुमारी, पर्यवेक्षकों ने चयन प्रक्रिया शुरू कर पैनल बना प्रदेश नेतृत्व को भेजा 

रुद्रप्रयाग। भाजपा के 13 मंडलों में चुनाव की प्रक्रिया तीन दिवसीय मंगलबार से शुरू की गई। आज अंतिम दिन बृहस्पतिवार को केदारनाथ विधानसभा के गुप्तकाशी एवं केदारनाथ मंडल में तथा रुद्रप्रयाग विधानसभा के तल्ला नागपुर मंडल में पर्यवेक्षकों द्वारा अपेक्षित कार्यकर्ताओं से राय सुमारी कर मंडल अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू की गई। जिसके सापेक्ष प्रदेश नेतृत्व ने जहा केदारनाथ विधानसभा में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी पूर्व राज्य मंत्री अतर सिंह तोमर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य समीर मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुमनलता ध्यानी जी को पर्यवेक्षक के रूप में भेजा है। वही रुद्रप्रयाग विधानसभा में भाजपा के वरिष्ठ बद्री केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नलिन भट्ट, प्रदेश महिला मोर्चा गढ़वाल संयोजक चंद्र कला तिवारी जी को पर्यवेक्षक के रूप में भेजा गया। इस दौरान पर्यवेक्षकों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक लोकतांत्रिक पार्टी है। लोकतंत्र पर विश्वास करते हुए पार्टी हर तीन साल में संगठन का निष्पक्ष चुनाव करवाती है। उन्होंने कहा कि पैनल बनाते समय सभी वर्गों का विशेष रूप से आकलन कर ध्यान दिया जाएगा। जिला अध्यक्ष महावीर सिंह पवार ने बताया कि भौगोलिक परिस्थितियों को मध्यनजर रखते हुए सुविधा के लिए गुप्तकाशी मंडल को गुप्तकाशी एवं केदारनाथ मंडल में बांटा गया है। जिससे वर्तमान में जिले में केदारनाथ मंडल सहित कुल 13 मंडल है। पर्यवेक्षकों द्वारा प्रत्येक मंडल मुख्यालय में मंडल के अंतर्गत रहने वाले सभी अपेक्षित पदाधिकारियों से रायशुमारी कर मंडल के अध्यक्ष पद के लिए चयन की प्रक्रिया शुरू की गई। जिसके उपरांत पैनल बनाकर प्रदेश नेतृत्व को भेजा जाएगा। तदोपरांत विधानसभा पर्यवेक्षकों से विचार विमर्श के बाद प्रदेश की सहमति से जिला चुनाव अधिकारी द्वारा घोषणा की जाएगी। इस दौरान अलग-अलग मंडलों में रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट, जिला महामंत्री विनोद देवशाली, मंडलों के अध्यक्ष सहित मंडलों के अंतर्गत रहने वाले सभी अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!