उत्तराखंडराजनीतिरुद्रप्रयाग

ऊखीमठ ब्लॉक प्रमुख बने पंकज शुक्ला , ज्येष्ठ प्रमुख राकेश नेगी, कनिष्ठ प्रमुख प्रदीप त्रिवेदी

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद पर निर्दलीय प्रत्याशी पंकज शुक्ला ने बाजी मारी , उन्होने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा अधिकृत प्रत्याशी गजेन्द्र चौधरी को एक मत से पराजित किया है जबकि ज्येष्ठ प्रमुख पद पर राकेश नेगी ने जीत दर्ज की है उन्होने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुमन देवी को पांच मतो से पराजित किया है तथा कनिष्ठ प्रमुख पद पर प्रदीप त्रिवेद्री ने जीत हासिल की है उन्होने अपने प्रतिद्वंदी योगिता रावत को एक मत से पराजित किया है। प्रमुख पद पर जीत दर्ज करने के बाद पंकज शुक्ला समर्थको ने राज्य आन्दोलनकारी अमर शहीद अशोक कैशिव के शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की तथा ऊखीमठ व गुप्तकाशी मे विजय जुलूस निकलकर जनता का आभार व्यक्त किया । नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत प्रमुख पंकज शुक्ला का जनप्रतिनिधियो , व्यापारियो ,हजारो समर्थको व ग्रामीणो ने फूल मालाओ से भव्य स्वागत किया । मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद पर निर्दलीय प्रत्याशी पंकज शुक्ला ने 18 मत हासिल किये जबकी भाजपा अधिकृत प्रत्याशी गजेन्द्र चौधरी को 17 मतो पर ही सन्तोष होना पड़ा तथा निर्दलीय प्रत्याशी पंकज शुक्ला ने एक मत से जीत हासिल की । क्षेत्र पंचायत ज्येष्ठ प्रमुख पद पर राकेश नेगी ने 20 मत हासिल किये जबकि सुमन देवी को 15 मतो पर सन्तोष होना पड़ा तथा राकेश नेगी ने पांच मतो से जीत दर्ज की । क्षेत्र पंचायत कनिष्ठ प्रमुख पद पर प्रदीप त्रिवेदी ने 18 मत हासिल किये जबकि योगिता रावत को 17 मत मिले जिससे प्रदीप त्रिवेदी ने एक मत से जीत हासिल की । नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत प्रमुख पंकज शुक्ला ने सभी जनप्रतिनिधियो व जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस आशा व उम्मीदो के साथ जनता ने उन पर भरोसा कर क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद पर आसीन होने का आशीर्वाद दिया उसी प्रकार विकासखंड ऊखीमठ के चहुंमुखी विकास के लिए जनभावनाओ के अनुरूप कार्य किया जायेगा। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण, पूर्व अध्यक्ष रीता पुष्वाण, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी , कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री आनन्द सिंह रावत, गुरिल्ला संगठन जिलाध्यक्ष बसन्ती रावत, निवर्तमान कनिष्ठ प्रमुख शैलेन्द्र कोटवाल, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा , गणेश तिवारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनीष बगवाडी सहित विभिन्न क्षेत्रो के जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!