उत्तराखंडखेलफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

क्राॅस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में अंडर-16 बालक वर्ग में अरुण कुमार, बालिका वर्ग में तान्या भट्ट रहे अव्वल

अगस्त्यमुनि के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुई क्राॅस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता

रूद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि में अंडर-16 बालक एवं बालिकाओं की जिला स्तरीय क्राॅस कंट्री दौड़ का शुभारंभ बृहस्पतिवार 14 अगस्त को स्पोर्ट्स स्टेडियम के खेल मैदान में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला खेल समन्वयक शिव सिंह नेगी व जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिता का आरंभ किया।
प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज सिंह चौहान ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एक दिन पूर्व आज अगस्त्यमुनि के खेल मैदान में क्राॅस कंट्री दौड़ आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि बालक वर्ग की 03 किमी दौड़ में केंद्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि के अरुण कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर काॅलेज अगस्त्यमुनि के मानव ने दूसरा जबकि केंद्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि के अक्षुल ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं तथा बालिका वर्ग की 02 किमी की दौड़ में केंद्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि की तान्या भट्ट, चिल्ड्रन एकेडमी इंटर काॅलेज अगस्त्यमुनि की काव्या बुटोला तथा केंद्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि की आरुषी गैरोला ने क्रमशः पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर खेलो इंडिया प्रशिक्षक रुचि भारती सहित मनवर सिंह, दीपक रावत, अजीत सिंह, अमित लिंगवाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!