उत्तराखंडफटाफट ख़बरें

चिकित्सा इकाईयों में चला स्वछता अभियान,  डीएच, सीएचसी, पीएचसी व आयुष्मान आरोग्य केंद्रों में की गई साफ-सफाई

स्पेशल कैंपेन 6 के तहत चला अभियान

 

रूद्रप्रयाग। जनपद में चिकित्सा संस्थानों में साफ-सफाई, स्वच्छ वातावरण एवं व्यवस्थित रखरखाव सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशन में स्पेशल कैंपेन 6 के तहत जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ-साथ आयुष्मान आरोग्य मंदिरों सहित समस्त चिकित्सा इकाईयो में एक साथ स्वच्छता अभियान चलाया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. पारुल गोयल ने बताया कि अभियान के तहत चिकित्सा इकाईयों मे चिकित्सालय के वार्ड, ओपीडी, शौचालय व परिसर में सफाई की गई, चिकित्सा इकाईयों में कचरा प्रबंधन की व्यवस्था की जांच करते हुए चिकित्सालय से निकलने वाले कचड़े को अलग-अलग करके निर्धारित नियमों के अनुसार निस्तारित किया गया, स्वच्छता एवं सक्रमण से बचाव के तहत स्वास्थ्य कर्मियों को हाथों की सफाई के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ आवश्यक स्थानों को सेनिटाइज किया गया। चिकित्सालयों में अनुपयोगी व अनावश्यक सामान हटाया गया, मरीजों व उनके परिजनों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य चिकित्सा इकाइयों में स्वच्छता के स्तर को बेहतर बनाने के साथ-साथ मरीजों एवं उनके तीमारदारों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने चिकित्सा सस्थानों में स्वच्छता को बनाए रखने को निरंतर चलने वाली प्रक्रिया बताते हुए अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वच्छता को लेकर हमेसा सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!