उत्तराखंडगांवपर्यावरणफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागरोजगार

ऊखीमठ ब्लॉक सभागार मे दो दिवसीय चारा उत्पादन एवं साइलेज निर्माण कार्यशाला 

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। जिला परियोजना प्रबन्धन इकाई , ब्लॉक प्रबन्धन इकाई व ग्रामोत्थान ( रीप ) के सयुंक्त तत्वावधान मे ब्लॉक सभागार मे दो दिवसीय चारा उत्पादन एवं साइलेज निर्माण कार्यशाला विधिवत शुरू हो गयी है। कार्यशाला मे चार सी एल एफ की 80 महिलाओ को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यशाला मे बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए ज्येष्ठ प्रमुख राकेश नेगी ने कहा कि परियोजना प्रबन्धन इकाई व रीप का मुख्य उद्देश्य महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होने कहा कि जंगली जानवरो के आतंक से खेती करना चुनौतीपूर्ण हो गया है फिर भी महिलाये जी तोड़ मेहनत कर सरकार द्वारा संचालित योजनाओ का भरपूर लाभ उठा रही है। खण्ड विकास अधिकारी अनुष्का ने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कृषक समूह से जुड़ी महिलाओ को चारा उत्पादन एवं साइलेज की विस्तृत जानकारी देना है । कहा कि महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार दर्जनो योजनाये संचालित कर रही है उनका लाभ महिलाओ को भरपूर मिल रहा है । सहायक खण्ड विकास अधिकारी पंचायत बलबीर लाल ने कहा कि रीप द्वारा हर ग्रामीण महिलाओ को स्वरोजगार से जोड़ने का भरसक प्रयास किया जा रहा है । क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ज्योति बिष्ट व खेल प्रशिक्षक रेखा ढौडियाल ने कहा कि बिषम परिस्थितियो के बावजूद भी पहाड की महिलाये पहाड जैसा संघर्ष करती है। कार्यशाला मे सहायक कृर्षि अधिकारी मनसूना मुस्तकीन, ल्वारा दीपक भलवाण ने कृषक समूह से जुड़ी महिलाओ को चारा उत्पादन एवं साइलेज की विस्तृत जानकारी दी। रीप ब्लॉक समन्वयक अरूण बुटोला ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिलाओ को कृर्षि के प्रति जागरूक करना है तथा ब्लॉक प्रबन्धन इकाई व ग्रामोत्थान ( रीप) के द्वारा समय- समय पर इस प्रकार की कार्यशाला आयोजित की जाती है जिससे महिलाओ को कृर्षि से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी मिल सके। कार्यशाला मे अनिल नेगी ,चन्द्र मोहन उखियाल ,पूजा देवी , अंजना देवी, प्रर्मिला देवी ,गीता देवी ,बिशाम्बरी देवी , आरती देवी, मीना देवी, दीपा देवी ,शान्ता देवी , कुसुम देवी,अनामिका,शशि देवी,आशा देवी,आनन्दी देवी, पल्लवी देवी , कविता देवी, रेशमा देवी , उर्मिला देवी , कुवरी देवी , रामेश्वरी देवी ,सुलेखा देवी, संध्या देवी , रेखा देवी , मंजू देवी, ललिता देवी , कोमल नेगी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!