उत्तराखंडक्राइमफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग
केदारनाथ घोड़ा पड़ाव के समीप तीन पेटी अवैध शराब के साथ एक नेपाली को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
केदारनाथ घोड़ा पड़ाव के समीप तीन पेटी अवैध शराब के साथ एक नेपाली को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
केदारनाथ। चौकी श्री केदारनाथ पुलिस द्वारा श्री केदारनाथ स्थित घोड़़ा पड़ाव के पास एक ढाबे से नेपाली मूल के एक अभियुक्त हस्तबहादुर पुत्र मोहनवीर निवासी ग्राम चिलकाया आंचल करनाली, जिला कालिकोट नेपाल को तीन पेटी (72 हाफ) अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग पर मुकदमा अपराध संख्या 42/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।



