पेयजल की समस्या को लेकर ग्रामीणों में विभाग के प्रति बना आक्रोश, समाधान न होने पर होगा आंदोलन

पेयजल की समस्या को लेकर ग्रामीणों में विभाग के प्रति बना आक्रोश, समाधान न होने पर होगा आंदोलन
फाटा। केदारघाटी की ग्राम सभा मैंखंडा के अंतर्गत स्थित तल्ला एवं मल्ला मैंखंडा व चनेथा तोक विगत कई सप्ताह से पेयजल की समस्या से जूझ रहा है। जिसको लेकर ग्रामीणों में विभाग के खिलाफ आक्रोश बना हुआ है। ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
ब्लॉक ऊखीमठ के ग्राम सभा मैंखंडा अंतर्गत तल्ला मैंखंडा एवं चनेथा में विगत लंबी अवधि से पेयजल की आपूर्ति बाधित हो राखी है, जिसको लेकर ग्रामीणों ने कई मर्तबा उच्च अधिकारियों एवं जल संस्थान को मौखिक एवं लिखित रूप में अवगत किया ,परन्तु आज तक इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया। बता दें कि इस क्षेत्र में करीब 100 परिवार निवासरत हैं तथा नजदीक ही राजकीय प्राथमिक विद्यालय भी है। ग्रामीणों ने बताया लंबी अवधि से वह पानी की बूंद बूंद के लिए तरस रहे हैं इंसानों के साथ मवेशियों को भी पानी नहीं है, ग्रामीणों ने बताया गांव के प्राकृतिक जल स्रोत लैंको पवार प्रोजेक्ट की टनल खुदाई के दौरान विलुप्त हो गए थे। जिसके बाद ग्रामीणों के सम्मुख पेयजल की बड़ी समस्या आ खड़ी हो गई। इस संदर्भ में सम्बंधित विभाग को कई बार मौखिक तथा दूरभाष से अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों पर फोन न उठाने का आरोप भी लगाया है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों में बड़ा आक्रोश बना हुआ है। विभाग ने टेंपरेरी पानी की व्यवस्था भी को तो प्लास्टिक के पाईप टूटे पड़े हुए हैं जिन्हें सुधारा नहीं गया है।
ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से 14 अप्रैल तक पेयजल की व्यवस्था स्थाई तौर पर सुचारू नहीं की जाती है तो ग्रामीणों को बाध्य होकर महिला मंगल दल के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन एवं रूद्रप्रयाग गौरीकुंड हाइवे पर चक्का जाम करना पड़ेगा ,जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
इस दौरान नन्द लाल, विनोद ,वन पंचायत सरपंच दिनेश, श्रीपति, दिनेश पंवार मौजूद रहे।



