उत्तराखंडधार्मिकफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

सोनप्रयाग स्थित प्राचीन मंदिर में हनुमान जयंती पर बजरंग बली व भगवान शंकर की मूर्ति की गई स्थापित

फाटा। केदारनाथ यात्रा के अहम पड़ाव सोनप्रयाग में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजन हवन के बाद भगवान शंकर और भगवान हनुमान की मूर्ति स्थापित की गई।

सोनप्रयाग में बीते दिनों बाजार में स्थित हनुमान मंदिर में किसी विक्षिप्त व्यक्ति द्वारा मंदिर में रखी मूर्ति खंडित की गई थी, जिसका व्यापारियों द्वारा विसर्जन किया गया था।
वहीं, व्यापारियों के सहयोग से पुनः मंदिर में पूजन हवन एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कर हनुमान जी की मूर्ति स्थापित की गई है।
बीते शुक्रवार हनुमान मंदिर में दो दिवसीय पूजन हवन कार्यक्रम आयोजित किया गया, आज हनुमान जयंती के शुभ दिन पर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कर मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति स्थापित की गई इसके साथ ही व्यापारियों द्वारा मंदिर में ही भगवान शंकर की मूर्ति भी स्थापित की है। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन भी किया गया। साथ ही व्यापार संघ द्वारा भंडारे का भी आयोजन किया गया।

व्यापार संघ अध्यक्ष अंकित गैरोला ने बताया कि बीते दिनों विक्षिप्त व्यक्ति द्वारा मंदिर में रखी मूर्ति खंडित की गई थी जिसे विसर्जन कर ,सभी के सहयोग से नई मूर्ति मंदिर में आज पूजन हवन के बाद स्थापित कर दिया है। इस दौरान व्यापारी, ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!