उत्तराखंडफटाफट ख़बरें

हनीमून के लिए नैनीताल पहुंचा नवदंपति, फिर हुआ कुछ ऐसा की बीवी को छोड़ भागा पति

हनीमून के लिए नैनीताल पहुंचा नवदंपति, माल रोड पर थे घूम रहे, फिर हुआ कुछ ऐसा की बीवी को छोड़ भागा पति
ब्यूरो। नवदंपति हनीमून मनाने के लिए नैनीताल पहुंचे थे। लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हो गया कि उनके इस पूरी ट्रिप का मजा ही किरकिरा हो गया , कपल आए तो एक साथ थे लेकिन गए अलग-अलग।
हनीमून मनाने नैनीताल पहुंचे नवदंपति में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई कहा सुनी विवाद में बदली तो युवक पत्नी को माल रोड पर अकेला छोड़कर लौट गया। इसके बाद पुलिस ने महिला को घर भेजने का इंतजाम किया। पुलिस के अनुसार मुरादाबाद निवासी एक नवदंपति शुक्रवार को नैनीताल भ्रमण पर आए थे। इस दौरान उन्होंने नैनीताल के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण किया। इसी बीच दोनो के मध्य किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

महिला ने पुलिस को बुलाया

कहासुनी विवाद में बदलने पर युवक अपनी पत्नी को मालरोड पर छोड़कर चला गया। जब युवक वापिस नही लौटा तो महिला ने इसकी शिकायत 112 के माध्यम से पुलिस को दी।

पुलिस ने महिला को घर भेजा।
तल्लीताल एसओ रोहितास सिंह सागर ने बताया कि मुरादाबाद निवासी महिला का दस दिन पूर्व विवाह हुआ था, वह पति के साथ घूमने नैनीताल पहुंची थी, इसी बीच उनमें विवाद हो गया युवक उसे छोड़कर घर लौट गया इसके बाद महिला को घर भेजने का इंतजाम पुलिस की ओर से किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!