उत्तराखंडफटाफट ख़बरें

भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर जिला कार्यालय सभागार में श्रद्धांजलि कार्यक्रम,

भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर जिला कार्यालय सभागार में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

रुद्रप्रयाग। भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती के अवसर पर जिला कार्यालय सभागार तथा विकास भवन सभागार में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार एवं अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

विकास भवन सभागर में मुख्य विकास अधिकारी ने पं. गोविंद बल्लभ पंत को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि उत्तराखंड के अल्मोड़ा में जन्में पंत ने देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जो कि एक महान स्वतंत्रता संग्राम सैनानी होने के साथ ही कुशल प्रशासक भी रहे। जिन्होंने असहाय एवं गरीबों के उत्थान के लिए तथा उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य किया। उन्होंने कहा कि हमें भी अपने दायित्वों को निर्वहन भी बड़ी निष्ठा एवं ईमानदारी से करना चाहिए। समाज में गरीब एवं असहाय के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उन्हें उपलब्ध कराते हुए उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ना है। जो हमारे स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों द्वारा एक खुशहाल एवं उन्नतिशील भारत का सपना देखा था उस सपने को साकार करने के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है।
इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह चौधरी, सूचना अधिकारी रती लाल शाह, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र सिंह बिष्ट, सहायक भूलेख अधिकारी पुष्कर सिंह राणा, अपर संख्याधिकारी मो. आरीफ, वरिष्ठ सहायक सौरभ असवाल, प्रधान सहायक गजपाल अग्निहोत्री, प्रभारी समाधान शिकायत प्रकोष्ठ विनोद कुमार, कनिष्ठ सहायक रोबिन सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!