उत्तराखंडपर्यावरणफटाफट ख़बरें

ब्रेकिंग : सुबह सुबह डोली धरती, लोग घर छोड़ भागे।

ब्रेकिंग : सुबह सुबह डोली धरती, लोग घर छोड़ भागे।

उत्त्तरकाशी के यमुनाघाटी में एक बार फिर भूकंप आने से स्थानीय लोग घरों से निकले बाहर। उत्तरकाशी में आधी रात में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, गहरी नींद में सो रहे लोग अपने घरों से बाहर निकले के लिए मजबूर हो गए।
रात्रि 3 बजकर 49 मिनट पर उत्तरकाशी के यमुनाघाटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जनपद के बड़कोट,पुरोला , मोरी में भी भूकंप के हल्के झटके महसुस किए गए।

भूकंप का केंद्र बड़कोट स्यालना के जंगलों में जमीन से पांच किमी नीचे था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.9 रही। सभी थाना चौकियों से सूचना ली गई,जिसमें भूकंप से कहीं भी कोई जनहानि व पशु हानि नहीं हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!