उत्तराखंडखास खबरें

पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी को गोली लगने की भ्रामक खबर का खंडन, सोशल मीडिया पर खुद दी कुशल होने की जानकारी

पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी को गोली लगने की खबर भ्रामक, सोशल मीडिया पर खुद दी कुशल होने की जानकारी

व्यूज और लाइक की चाहत में प्रसारित हो रही भ्रामक खबरों पर उठे सवाल, आमजन से सोशल मीडिया की खबरों की सत्यता जांचने की अपील

रुद्रप्रयाग। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता सुमंत तिवारी को एक शादी समारोह में गोली लगने की सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही खबर भ्रामक निकली है। सुमंत तिवारी ने स्वयं अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इस खबर का खंडन करते हुए अपने कुशल होने की जानकारी दी है। उनके इस स्पष्टीकरण के बाद गोली लगने की खबरों की सच्चाई सामने आई है।

दरअसल, सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर सुमंत तिवारी को एक शादी समारोह के दौरान गोली लगने की खबर प्रसारित की जा रही थी। खबर सामने आने के बाद लोगों के बीच भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। हालांकि, सुमंत तिवारी ने स्वयं सोशल मीडिया के माध्यम से इन खबरों को भ्रामक बताते हुए स्पष्ट किया कि वह पूरी तरह कुशल हैं।

इस घटनाक्रम ने सोशल मीडिया पर बिना तथ्यों की पुष्टि किए खबरें प्रसारित करने की प्रवृत्ति पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। अधिक व्यूज, लाइक और फॉलोअर्स पाने की होड़ में कुछ लोग बिना किसी आधिकारिक पुष्टि के सनसनीखेज खबरें प्रसारित कर देते हैं, जिससे आमजन में भ्रम और अनावश्यक चिंता की स्थिति पैदा होती है।

वहीं, इस मामले ने आमजन के सामने मीडिया और सोशल मीडिया के बीच अंतर समझने की आवश्यकता को भी रेखांकित किया है। खबरों की विश्वसनीयता के लिए उनके स्रोत और तथ्यों की पुष्टि जरूरी है। ऐसे में किसी भी सूचना पर विश्वास करने या उसे आगे साझा करने से पहले उसकी सत्यता जांचना बेहद आवश्यक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!