उत्तराखंडखास खबरेंगांवफटाफट ख़बरें

मोटर पुल निर्माण को लेकर डमार के ग्रामीणो का आन्दोलन नौवे दिन भी जारी

ऊखीमठ।  भीरी – डमार मोटर मार्ग पर मन्दाकिनी नदी पर निर्माणाधीन पुल का निर्माण कार्य पूरा करने की मांग को लेकर डमार के ग्रामीणो का आन्दोलन नौवे दिन भी जारी रहा। कड़ाके की ठंड मे भी ग्रामीण आन्दोलन स्थल पर डटे रहे। वही, ग्रामीणो के आन्दोलन को विभिन्न गांवो के जनप्रतिनिधियो, ग्रामीणो व विभिन्न सामाजिक संगठनो ने अपना समर्थन दिया।

आन्दोलन के नौवे दिन आन्दोलन स्थल पर ग्रामीणो ने पीएमजीएसवाई के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर अपने गुस्से का इजहार किया तथा वक्ताओ ने कहा कि विभागीय अधिकारियो की अनदेखी के कारण पुल का निर्माण कार्य वर्षो से अधर मे लटका हुआ है जिससे ग्रामीणो को यातायात सुविधा का लाभ नही मिल पा रहा है। वक्ताओ ने कहा कि मन्दाकिनी नदी पर पुल का निर्माण कार्य अधर मे लटकने से ग्रामीणो को रोजमर्रा की सामाग्री पीठ मे ढोकर मंजिल तक पहुंचाना पड रहा है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते मन्दाकिनी नदी पर पुल का निर्माण कार्य शुरू नही हुआ तो ग्रामीण को आन्दोलन उग्र करना पड़ेगा जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन – प्रशासन व सम्बन्धित विभाग की होगी। इस मौके पर संघर्ष समिति अध्यक्ष जगमोहन भण्डारी, पवन भण्डारी, रघुवीर सिंह नेगी, योगेन्द्र सिंह चौहान, पी डी सेमवाल, कविता रावत, रश्मि बिष्ट, शीला देवी, अनिता चौहान, सरिता चौहान, सुनीता चौहान, उमा चौहान, सीता भण्डारी, सुशीला नेगी, रविन्द्र चौहान, शिशुपाल चौहान, विनय चौहान, अनुज रावत, हिमन्त बिष्ट गौरव सेमवाल ,संजय बिष्ट, महेन्द्र भण्डारी, जहूर अहमद सहित सैकड़ो आन्दोलनकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!