उत्तराखंडखास खबरेंगांवफटाफट ख़बरेंसुरक्षा

ऊखीमठ : प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद दो नाबालिकों की शादी रुकवाई

ऊखीमठ : प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद दो नाबालिकों की शादी रुकवाई

ऊखीमठ। विकासखंड मुख्यालय के समीप वार्ड में दो नाबालिग बालिकाओं की शादी को रोक दिया गया। चाइल्ड हेल्पलाइन, रुद्रप्रयाग से प्राप्त सूचना के आधार पर ऊखीमठ क्षेत्र के गांधीनगर और ओंकारेश्वर वार्ड में दो नाबालिग बालिकाओं की शादी को रोक दिया गया।

बीते कुछ समय से जखोली और ऊखीमठ ब्लॉक से नाबालिग बालिकाओं की विवाह संबंधी सूचनाएं मिल रही थीं, जिस पर प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

जैसे ही ऊखीमठ क्षेत्र में नाबालिग बालिकाओं की शादी की सूचना मिली, वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक रंजना गैरोला भट्ट, मिशन शक्ति की समन्वयक दीपिका कांडपाल, बाल संरक्षण अधिकारी रोशनी रावत और चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपरवाइजर सुरेंद्र सिंह ने क्षेत्रीय पटवारी अमित पंवार और दोनों वार्डों के सदस्यों के साथ मिलकर विद्यालयों में जाकर बालिकाओं की जन्मतिथि की पुष्टि की। इसके बाद, उन्होंने बालिकाओं के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें समझाया कि नाबालिग बालिकाओं की शादी कानूनी अपराध है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि इस प्रकार के विवाह जबरदस्ती किए जाते हैं, तो संबंधित परिजनों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें 2 साल तक की सजा का प्रावधान है। इसके बाद संबंधित शादियों को रोक दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!