उत्तराखंडखास खबरेंफटाफट ख़बरें

जिलाधिकारी ने कुंड से गौरीकुंड तक राष्ट्रीय राजमार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण, स्लाइडिंग जोन में उपचार कार्य के 15 अप्रैल तक पूर्ण करने के दिए निर्देश

आगामी केदारनाथ धाम की यात्रा को सुगम, सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने अगस्त्यमुनि से गौरीकुंड तक राष्ट्रीय राजमार्ग का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग में कई स्थानों पर अत्यधिक गड्डे पाए जाने पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग को 20 फरवरी तक सभी स्थानों पर गड्डों को दुरस्त करने के दिए निर्देश

रूद्रप्रयाग। आगामी केदारनाथ धाम की यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने अगस्त्यमुनि से गौरीकुंड तक संबंधित अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे कार्यों को तत्परता से करने के निर्देश अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग को दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौरीकुंड से गुप्तकाशी के बीच अत्यधिक गड्डे पाए जाने पर राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गड्डों का जो भी पेच वर्क कार्य किया जाना है उसे 20 फरवरी से पूर्व हर हाल में दूरस्त कर लिया जाए तथा 20 फरवरी के उपरांत तहसीलदार एवं राष्ट्रीय राजमार्ग अधिशासी अभियंता द्वारा संयुक्त निरीक्षण कर जिला कार्यालय को जांच आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ब्यूंग गाड़ में निर्माणाधीन पुल को 28 मार्च तक हर हाल में पुल का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डोलिया देवी स्लाइड जोन के निकट ग्रामीणों का आने जाने का रास्ता संकरा पाया गया जिस पर ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया जिस पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि रास्ते की साइड में पत्थर की रेलिंग का निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि निर्माणाधीन तलसारी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य से मलबा मार्ग पर गिरा हुआ है जिसके लिए उन्होंने अधिकारियों को मलबा हटाने के निर्देश दिए गए।
रामपुर स्लाइड जोन पर अत्यधिक धंसा होने पर जिलाधिकारी ने शीघ्र ही दुरस्त करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने समस्त स्लाइड जोन में उपचार कार्य 15 अप्रैल तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। सीतापुर पार्किंग के नदी साईड में गतिमान सुरक्षा दीवार के कार्य निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड केदारनाथ ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि नदी साईड में 220 मीटर लंबी सुरक्षा दीवार का कार्य गतिमान है। जिस पर जिलाधिकारी ने कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सोनप्रयाग से गौरीकुंड के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग के किमी 75 पर हुए भूस्खलन का निरीक्षण के दौरान सभी सुरक्षा कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान गौरीकुंड में क्षतिग्रस्त खोया-पाया केंद्र की छत के पुनर्निर्माण हेतु अधिशासी अभियंता डीडीएमए गुप्तकाशी को शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने खोया-पाया केंद्र के बाहर अत्यधिक मलबा पड़ा होने पर शीघ्र ही मलबा हटाने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. जीएस खाती, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला, तहसीलदार प्रदीप नेगी, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग प्रेरणा जगूड़ी, सिंचाई खंड खुशवंत सिंह चौहान, डीडीएमए विनय झिंक्वाण, सहायक अभियंता लोनिवि नरेंद्र कुमार, राष्ट्रीय राजमार्ग गंभीर सिंह तोमर, डीडीएमए राजबिंद सिंह, ग्रामीण निर्माण विभाग सुशील तिवारी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!