भगवान कार्तिक स्वामी की महिमा पर आधारित हिन्दी स्तुति फरवरी माह में होगी सोशलमीडिया मे प्रकाशित

भगवान कार्तिक स्वामी की महिमा पर आधारित हिन्दी स्तुति फरवरी माह में होगी सोशलमीडिया मे प्रकाशित
ऊखीमठ। क्रौच पर्वत के शीर्ष पर विराजमान देव सेनापति भगवान कार्तिक स्वामी की महिमा पर आधारित पहली हिन्दी स्तुति श्री कार्तिकेय नमाम्यहम फरवरी माह के दूसरे सप्ताह मे सोशलमीडिया मे प्रकाशित होने वाली है। भगवान कार्तिक स्वामी की महिमा पर आधारित स्तुति केदार घाटी ऊखीमठ के समाजसेवी एवं लेखक लक्ष्मण सिंह नेगी ने लिखी है जबकि उत्तराखंड की लोक गायिका पूनम सती व अनूप नेगी ने स्वर दिया है। स्तुति की रिकार्डिंग कर्मा स्टूडियो देहरादून मे की गयी है तथा स्तुति को संगीत भी अनूप नेगी ने दिया है जबकि रेनू बाला ,सोनम व ब्रिज पंवार ने कोरस मे साथ दिया है।
भगवान कार्तिक स्वामी की स्तुति मे उनके बाल्यावस्था तथा क्रौच पर्वत की महिमा के साथ चौखम्भा हिमालय का विस्तृत गुणगान किया गया है। स्तुति के निर्माता एल एस नेगी ने बताया की भगवान कार्तिक स्वामी की स्तुति मे क्रौच पर्वत से निकलने वाली पांच गंगाओ, बीहड चट्टानो के मध्य जल कुण्ड तथा क्रौच पर्वत के आंचल मे फैले ढाढिक की सुन्दरता का गुणगान भी किया गया है। उन्होने बताया कि स्तुति मे अलकनंदा, मन्दाकिनी व कर्माजीत ,कौलाजीत की महिमा का भी वर्णन किया गया है। बताया कि भगवान कार्तिक स्वामी की महिमा पर आधारित हिन्दी स्तुति प्रकाशित करने का मुख्य उद्देश्य देवसेनापति कुमार कार्तिकेय व क्रौच पर्वत तीर्थ की महिमा को देश – विदेश मे पहुंचाना है। उन्होने बताया कि स्तुति को जन – जन तक पहुंचाने के लिए शैलारानी सामाजिक ट्रस्ट चैयरमैन ऐश्वर्या रावत ने विशेष सहयोग किया है तथा कार्तिकेय मन्दिर समिति क्रौच पर्वत तीर्थ , बाबा केदारनाथ दास सेवा मण्डल अगस्तमुनि, जगमोहन सिंह नेगी पूर्व सुबेदार मेजर, गोपाल सिंह नेगी, श्रीमती बसन्ती देवी निवर्तमान प्रधान, अर्जुन सिंह नेगी निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य घिमतोली , देवानन्द गैरोला कण्डारा , चयन सिंह नेगी, रोबिन चौधरी प्रबन्धक आनन्द गैस सर्विस अगस्तमुनि , यदुवीर पुष्वाण प्रभारी केदारनाथ मन्दिर, प्रकाश पुरोहित प्रबन्धक कालीमठ मन्दिर, बलवीर नेगी प्रबन्धक तुंगनाथ मन्दिर बद्री केदार मन्दिर समिति ऊखीमठ, सतीश भट्ट, सन्दीप बेजवाल , अंजलि मेडिकोज ऊखीमठ के द्वारा भी सहयोग किया गया है।



