उत्तराखंडगांवपर्यावरणफटाफट ख़बरेंसुरक्षाहेल्थ

गौरीकुंड में घोड़े खच्चरों के लीद ढेर, नही ले रहा विभाग सुध, व्यापारियों एवं ग्रामीणों रोष

गौरीकुंड में घोड़े खच्चरों के लीद ढेर, नही ले रहा विभाग सुध, व्यापारियों एवं ग्रामीणों रोष

रूद्रप्रयाग/फाटा। केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड में घोड़े खच्चरों की लीद से भरे कट्टों के ढेर ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन हुए हैं।
गौरीकुंड में सफाई व्यवस्था देख रही सुलभ इंटरनेशनल द्वारा घोड़ा पड़ाव क्षेत्र से घोड़े खच्चरों की लीद को साफ कर गौरीकुंड अपर बाजार मार्ग के किनारे एवं हेली पैड के समीप इनके ढेर बना रखें हैं जिनसे क्षेत्र में गंदगी होने लगी है तथा बीमारी का भी भय बना हुआ है।
बता दें कि, यात्रा सीजन मई व जून माह में गौरीकुंड में सुलभ एवं उसकी सहयोगी संस्था द्वारा घोड़ा पड़ाव में साफ किए गए घोड़े खच्चरों की लीद को कट्टों में भरकर अन्यत्र ले जाया गया लेकिन विगत चार माह से इन ढेरों को नही हटाया गया है। इस प्रकार पड़े लीद के ढेर से बीमारियां होने का भय बना हुआ है।
व्यापार संघ अध्यक्ष गौरीकुंड रामचंद्र गोस्वामी ने बताया कि करीब तीन से चार माह पूर्व से इस प्रकार ये ढेर बने हुए हैं। लेकिन इनका कोई संज्ञान नहीं ले रहा है। उन्होंने बताया कि यात्रा अपने अंतिम दौर में है जिसे लेकर ग्रामीण चिंतित हैं, ग्रामीण एवं व्यापारियों ने इस प्रकार घोड़े खच्चरों की लीद के बने ढेरों को अतिशीघ्र हटाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!