उत्तराखंडखास खबरेंरुद्रप्रयागसुरक्षा

वांछित अपराधियों की होगी जल्द धरपकड़, टीमें गठित, अब तक किये गए प्रयास नाकाफी : एसपी

वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्बन्धित थाना प्रभारियों व विवेचकों को दिये गये निर्देश
रुद्रप्रयाग। पुलिस अधीक्षक डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग से सम्बन्धित वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित किये जाने हेतु पुलिस कार्यालय कक्ष में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।
अभियान से पूर्व जनपद रुद्रप्रयाग के कुल 12 वांछित तथा 02 पुरस्कार घोषित अपराधी थे। अभियान की अवधि में 02 वांछित अपराधी और बढ़ गये थे। जिनमें से आज की तिथि में जनपद पुलिस के स्तर से कुल 14 वांछित अपराधियों में से 10 वांछित गिरफ्तारी हेतु शेष रह गये हैं। पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग द्वारा इन वांछितों की गिरफ्तारी हेतु किये गये प्रयासों को नाकाफी बताते हुए कड़ी आपत्ति प्रकट की गयी तथा सम्बन्धित थाना प्रभारियों एवं विवेचकों को वांछितों की धरपकड़ हेतु सार्थक कार्यवाही किये जाने तथा इनकी गिरफ्तारी हेतु टीमें बनाकर रवाना किये जाने के निर्देश दिये गये।
उपस्थित पुलिस उपाधीक्षकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने सर्किल से सम्बन्धित विवेचनावार क्राइम ओ0आर0 लेते रहें।
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा समीक्षा बैठक के दौरान स्पष्ट निर्देश दिये गये कि आपके द्वारा की गयी कार्यवाही की एक सप्ताह के अन्दर पुनः उनके द्वारा समीक्षा की जायेगी। इसके अतिरिक्त वर्ष 2011 के 02 अभियोगों से सम्बन्धित मफरूर/ईनामी जिन पर कि, क्रमशः 5-5 हजार की पुरस्कार राशि थी, इनकी ईनामी राशि को बढ़ाते हुए क्रमशः 10-10 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया है।
इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल, प्रभारी डीसीआरबी पुलिस कार्यालय सदानन्द पोखरियाल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग जयपाल सिंह नेगी, थाना प्रभारी अगस्त्यमुनि  योगेन्द्र सिंह गुसाईं, वाचक सुबोध कुमार ममगाईं, वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग  नरेन्द्र सिंह गहलावत, उपनिरीक्षक ललित मोहन भट्ट, प्रभारी आशुलिपिक नरेन्द्र सिंह मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!