उत्तराखंडखास खबरेंचमोली

जोशीमठ भू-धंसाव : घरों में पड़ने लगी दरारें रात ठंड में जीने को मजबूर हुए लोग,

जोशीमठ भू -धंसाव से घरों में पड़ने लगी दरारें रात ठंड में जीने को मजबूर लोग,

जोशीमठ में लगातार हो रहे भूस्खलन के चलते एक बार फिर से लोग दहशत में आ गये हैं, वहीं भूस्खलन के चलते जोशीमठ का मुख्य प्रशासनिक भवन तहसील परिसर में भी दरार देखने को मिली , वही होटल माउंटव्यू के पीछे के 5 परिवारों को बड़ती दरारों के चलते प्रशासन ने नगरपालिका और ब्लाक परिसर के भवनों में शिफ्ट कर दिया है, जोशीमठ में लोग अब अपने घरों को छोड़ अपना सामान शिफ्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं, हर कोई इस समय दहशत में है और जैसे तैसे अपनी जान बचाने की जुगत में जुटा हुआ है।
जोशीमठ क्षेत्र में लगातार भूधंसाव बढ़ने से लोगों की रातों की नींद उड़ गई है, कई स्थानों पर पानी निकलने से स्थानीय जनता में दहशत और बढ़ने लगी है, प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है।

मारवाड़ी जेपी छेत्र के आसपास मिट्टी वाला पानी निकलने से लोगों में डर का माहौल बन गया है।
जोशीमठ भू धंसाव से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने लगे हैं, वही जमीनों में बड़ी-बड़ी दरारें देखने को मिल रही है।
ग्रामीणों के द्वारा बताया गया की जोशीमठ की जनता इतने लंबे समय से क्षेत्र में हो रहे भू धंसाव के लिए आवाज उठाती रही है लेकिन शासन प्रशासन मौन बना रहा। कई बार स्थानीय जनता के द्वारा जोशीमठ में हो रहे भू धंसाव का सर्वे कराने के संबंध में उच्च अधिकारियों को सूचित किया, परन्तु सदैव प्रशासन द्वारा अनदेखी की गई।
आज स्थानीय जनता अपने घरों को छोड़ सड़क पर रात बिताने को मजबूर हो चुके हैं। जल्द ही जोशीमठ का उचित ट्रीटमेंट न किया गया तो परिणाम भयावह होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!