उत्तराखंडखास खबरेंरुद्रप्रयाग

शीतकाल में बड़ी संख्या में दर्शनों को पहुंच रहे श्रद्धालु ओंकारेश्वर मंदिर

शीतकाल में दर्शनों को पहुंच रहे श्रद्धालु ओंकारेश्वर मंदिर
ऊखीमठ। भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ में शीतकालीन यात्रा धीरे – धीरे परवान चढ़ने लगी है। भगवान केदारनाथ के कपाट बन्द होने के बाद से अभी तक 14 हजार  से अधिक तीर्थ यात्री शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर में पूजा – अर्चना व जलाभिषेक कर पुण्य अर्जित कर चुके है।
भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर में प्रति दिन सैकड़ों तीर्थ यात्रियों की आवाजाही होने से मन्दिर समिति की आय में वृद्धि होने के साथ स्थानीय तीर्थाटन व्यवसाय में भी इजाफा हो रहा है।
आपको बता दें कि ग्यारवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ के कपाट बंद होने के बाद बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान होती है, साथ ही द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर की उत्सव डोली भी शीतकाल के लिए ओंकारेश्वर मंदिर में ही विराजमान होती है।
इसी स्थान पर देश-विदेश से आने वाले भक्त शीतकाल में पूरे छः माह भगवान के दर्शन करते हैं। वहीं कहा जाता है कि, जो भी भक्त बाबा केदार और पंच केदारों के ग्रीष्मकालीन यात्रा में धाम नहीं जा पाते हैं वह ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में आकर पंच केदारों के दिव्य दर्शन का लाभ अर्जित कर पुण्य प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!