उत्तराखंडफटाफट ख़बरें

एसटीएफ ने हेली सेवा के नाम पर ठगी करने वाली 25 फर्जी वेबसाइट को किया बंद, संचालकों की तलाश की जारी

एसटीएफ ने हेली सेवा के नाम पर ठगी करने वाली 25 फर्जी वेबसाइट को किया बंद, संचालकों की तलाश की जारी

रुद्रप्रयाग। श्रीकेदारनाथ धाम यात्रा में श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शनों को पहुंच रहे हैं, वहीं केदारनाथ धाम के लिए संचालित हेली सेवाओं में भी तीर्थ यात्री दर्शन करने धाम जा रहे हैं। हेली सेवाओं की बुकिंग भी जोरों पर हो रही है। हेली टिकट की बढ़ती मांग को देखते हुए साइबर ठग भी सक्रिय हैं। चारधाम यात्रा की हेली सेवा के नाम पर फर्जी वेबसाइट चलाकर ठगी की जा रही है। उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने हेली सेवा के नाम पर ठगने वाली 25 फर्जी वेबसाइट पकड़ी हैं। वेबसाइट को तत्काल बंद करा दिया गया है और संचालकों की तलाश की जा रही है।वही एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने जनता से अपील की है कि कोई भी फर्जी हेली सेवा वेबसाइट, मोबाइल नंबर या लिंक की जानकारी मिलने पर स्पेशल टास्क फोर्स को मोबाइल नंबर 9456591505 व 9412080875 पर सूचना दें। इन नंबर पर स्क्रीन शाट भी व्हाट्सएप के माध्यम से भेज सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!