अर्थव्यवस्थाफटाफट ख़बरेंराष्ट्रीय

बड़ी खबर : दो हज़ार के नोट सर्कुलेशन से होंगे वापिस, जल्द करें बैंक में जमा, जाने अंतिम तिथि….

2000 के नोट सर्कुलेशन से बाहर होंगे।
30 सितंबर तक बैंकों में बदलें नोट
एक बार में अधिकतम 10 नोट होंगे चेंज

दो हज़ार रुपये का गुलाबी रंग का नोट जल्द ही सर्कुलेशन से होगा बाहर।
रिजर्व बैंक ने 2000 के नोट को सर्कुलेशन से वापस लेने का आदेश जारी किया है, लेकिन मौजूदा नोट अमान्य नहीं होंगे। 2 हजार का नोट नवंबर 2016 में मार्केट में आया था। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 के नोट बंद कर दिए थे। इसकी जगह नए पैटर्न में 500 का नया नोट और 2000 का नोट जारी किया गया था।  आर बी आई ने साल 2018-19 से 2000 के नोटों की छपाई बंद कर दी है।
आर बी आई ने बैंकों को 23 मई से 30 सितंबर तक 2000 के नोट लेकर बदलने के निर्देश दिए हैं। एक बार में अधिकतम बीस हजार रुपए कीमत के नोट ही बदले जाएंगे। अब से ही बैंक भी 2000 के करेंसी नोट पर पेमेंट नहीं करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!