उत्तराखंडपर्यावरणफटाफट ख़बरें

केदारनाथ धाम में स्वच्छता को लेकर तीर्थ यात्रियों को किया जा रहा जागरूक,  मंदाकिनी तट पर की सफाई

केदारनाथ धाम में स्वच्छता को लेकर तीर्थ यात्रियों को किया जा रहा जागरूक,  मंदाकिनी तट पर की सफाई

रुद्रप्रयाग। श्रीकेदारनाथ धाम में स्वच्छ वातावरण बनाने के लिए जिला प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला पंचायत, नगर पालिका, नगर पंचायतों एवं सुलभ इंटरनेशनल को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत केदारनाथ चंद्रशेखर चौधरी ने अवगत कराया कि नगर पंचायत केदारनाथ द्वारा रेतस कुंड के निकट मंदाकिनी नदी के ऊपर स्थित पुल के आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि सफाई अभियान के दौरान नदी के आसपास के क्षेत्र से लगभग 150 किलो अपशिष्ट एकत्र किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय अधिकारी (ठोस अपशिष्ट प्रबंधन) दीपक गोस्वामी, सुपरवाइजर मुकेश कुमार तथा नगर पंचायत के अन्य पर्यावरण मित्र और सुलभ इंटरनेशनल के कर्मचारी उपस्थित रहे।
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रुद्रप्रयाग सुशील कुमार कुरील ने अवगत कराया कि नगर क्षेत्रांतर्गत नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों द्वारा नियमित सफाई करवाई जा रही है। इसके साथ ही उनके द्वारा नगर क्षेत्रांतर्गत निरीक्षण किया गया जिसमें पुनाड़ गधेरे में कूड़ा फेंकने वालों पर कार्यवाही करते हुए 04 व्यापारियों का चालान किया गया तथा 7 सौ रुपए की धनराशि अर्थदंड के रूप में वसूल की गई।

अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत प्रेम सिंह रावत ने अवगत कराया कि विभिन्न पड़ावों से निरंतर सफाई व्यवस्था की जा रही है तथा पर्यावरण मित्रों द्वारा विभिन्न स्थानों से 150 क्विंटल प्लास्टिक एवं कूड़ा एकत्रित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!