
सोनप्रयाग पुलिस ने अवैध शराब तस्करी कर रही नेपाली मूल की महिला को किया गिरफ्तार
रूद्रप्रयाग। जनपद में अवैध शराब की तस्करी, रोकथाम व धरपकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गये निर्देशानुसार पुलिस द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को सोनप्रयाग पुलिस द्वारा 01 नेपाली मूल की महिला शांति शाही पत्नी दीपक सिंह निवासी नेपाल हाल निवासी गौरीकुण्ड को 13 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है, जिसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है।



