उत्तराखंड

सीडीओ नरेश कुमार उपायुक्त पद पर हुए पदोन्नत एवं स्थानांतरित, जनपद स्तरीय अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई

सीडीओ नरेश कुमार उपायुक्त पद पर हुए पदोन्नत एवं स्थानांतरित, जनपद स्तरीय अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई

रूद्रप्रयाग। जनपद में करीब तीन वर्षों की सेवा के पश्चात मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार उपायुक्त के पद पर पदोन्नत एवं स्थानांतरित हो गए हैं। शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने जनपद के अपने अनुभव साझा करते हुए सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि एक बेहतर टीम मिलने से बड़ी से बड़ी चुनौतियों से पार पाया जा सकता है। सभी को जीवन में एक सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते रहने के लिए प्रयास करते रहना चाहिए। इस अवसर पर परियोजना निदेशक विमल कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी की अगुवाई में जनपद के विकास कार्यों को नई गति मिली। श्री केदारनाथ यात्रा में नया कीर्तिमान स्थापित होने के साथ ही यात्रा का सफल संचालन हुआ। वहीं कौशल विकास में भी राष्ट्रीय स्तर पर जनपद को पुरस्कार प्राप्त हुआ। इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र चैधरी, अर्थ संख्या अधिकारी संदीप भट्ट, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट, युवा कल्याण अधिकारी शरत सिंह भण्डारी, सेवायोजन अधिकारी कपिल पांडे, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग मीनल गुलाटी, खंड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि प्रवीण भट्ट सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार के कार्यकाल के अपने अनुभव एवं यादें साझा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!