उत्तराखंडखास खबरेंपर्यावरणफटाफट ख़बरें

केदारनाथ धाम में बर्फबारी, लौटने लगे पुननिर्माण कार्यों में लगे मजदूर

केदारनाथ धाम में बर्फबारी, लौटने लगे पुननिर्माण कार्यों में लगे मजदूर

रूद्रप्रयाग। पहाड़ों में मौसम के करवट लेते ही ऊपरी हिमालयी भूभाग बर्फबारी से आच्छादित होने लगे हैं। केदारनाथ धाम में बर्फबारी व कड़ाके की ठंड को देखते हुए मजदूर लौटने लगे हैं, इससे पुननिर्माण के कार्यों की गति काफी सुस्त हो गई है। आने एल दिनों में भारी बर्फबारी की संभावना को देखते हुए मजदूर वापस लौटने लगे हैं, वहीं स्थितियां अनुकूल रही तो 10 जनवरी तक केदारनाथ से पुननिर्माण कार्य में लगे सभी मजदूर लौट आएंगे।
केदारनाथ धाम में लगातार तापमान में गिरावट आ रही है। विगत दिनों हुई बर्फबारी के बाद यहां एक से डेढ़ फीट बर्फ जम गई है। 28 व 29 दिसंबर को मौसम विभाग ने पुनः बर्फबारी का अनुमान जताया है। ऐसे में धाम में यदि तीन से चार फीट तक बर्फ जमी तो पुन निर्माण कार्य जारी रखना मुश्किल हो जाएगा। हालांकि शुक्रवार को भी 20 से 30 मजदूर लौटने की संभावना है। वर्तमान में सौ मजदूर यहां कार्य कर रहे हैं। विषम परिस्थितियों में भी लगातार निर्माण कार्यों को किया जा रहा है, वहीं जनवरी से लेकर अप्रैल तक पुन निर्माण कार्य बर्फबारी के चलते बंद रहेंगे। इसके बाद मौसम अनुकूल होने पर सबसे पहले बर्फ हटाने का कार्य किया जाता है। इसके बाद ही निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाते हैं।
डीडीएमए के अधिशासी अभियंता विनय झिंकवान ने बताया कि केदारनाथ धाम में मौसम लगातार ठंडा हो रहा है, तापमान माइनस 15 डिग्री से नीचे जा रहा है, आने वाले दिनों में बर्फबारी के आसार हैं। ऐसे में एक-दो दिन में कुछ और मजदूर वह कर्मचारी लौटेंगे, फिलहाल 10 जनवरी तक केदारनाथ में कार्य जारी रखने का लक्ष्य रखा गया है। लेकिन यदि मौसम अधिक खराब हुआ और बर्फ 4 फीट से अधिक जमी तो इस स्थिति में सभी मजदूर पहले ही लौट सकते हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में धाम में तीर्थ पुरोहितों के घरों की फिनिशिंग, खिड़कियां , एवं दरवाजों के निर्माण, घरों में वेल्डिंग, टाइल्स लगाने के कार्य चल रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!