उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागशिक्षा

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का हुआ शुभारम्भ

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। राइका मनसूना का सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर राजकीय जूनियर हाईस्कूल गडगू में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमो के साथ शुभारम्भ हो गया है। सात दिवसीय शिविर के आयोजन को लेकर नौनिहालो मे भारी उत्साह बना हुआ है तथा सात दिवसीय शिविर मे नौनिहालो द्वारा स्वच्छता अभियान सहित अनेक जनजागरूक अभियान चलाकर ग्रामीणो को सजग किया जायेगा। सात दिवसीय शिविर के उद्घाटन अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि  निर्वतमान जिला पंचायत सदस्य कालीमठ विनोद राणा ने कहा कि आज के छात्र कल देश के भविष्य हैं तथा नौनिहालो को पढ़ाई के साथ -साथ राष्ट्र हित में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविरो मे प्रतिभाग करने से नौनिहालो मे समाज सेवा करने की ललक पैदा होती है। ग्राम प्रधान विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि नौनिहाल देश का भविष्य है इस लिए सभी शिविरार्थी को निष्ठा व लगन से कार्य करना होगा। वन पंचायत सरपंच दीपक राणा ने ग्रामीणो का आवाहन करते हुए कहा कि सभी ग्रामीणो को सात दिनो तक शिविर मे अपना योगदान देना होगा जिससे शिविरार्थी गडगू गांव से सुखद सन्देश लेकर जाये। महिला मंगल दल अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका देवी ने कहा कि इस प्रकार के शिविर सीमान्त गांवो मे आयोजित होने से ग्रामीणो मे जागृति पैदा होती है। कार्यक्रम अधिकारी प्रताप धर्म्वाण ने बताया कि सात दिनो तक स्वयं सेवको द्वारा गडगू गांव मे स्वच्छता अभियान सहित कन्या भ्रूण हत्या, मध्य निषेध, बाल विवाह, दहेज प्रथा सहित अनेक जनजागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणो को जागृति किया जायेगा। इस मौके पर राजेश नेगी, कार्यक्रम सह प्रभारी विमल प्रकाश कोली, गजेन्द्र सिंह राणा, अरविन्द पंवार सहित सभी स्वयं सेवी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!