केदार क्लब फाटा द्वारा आयोजित ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता का 1 जनवरी से हुआ शुभारंभ, विजेता को मिलेंगे एक लाख

क्रिकेट के महाकुंभ का 1 जनवरी से हुआ शुभारंभ, विजेता को मिलेंगे एक लाख
रूद्रप्रयाग/फाटा। जनपद रुद्रप्रयाग के केदारघाटी में फाटा क्षेत्र वासियों के सहयोग से केदार क्लब फाटा द्वारा नारायण क्रिकेट स्टेडियम में 1 जनवरी से भब्य क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। जिसमे विजेता टीम को एक लाख रुपए एवं उपविजेता टीम को इक्यावन हजार रुपए की पुरस्कार धनराशि एवं ट्रॉफी कमेटी द्वारा दी जायेगी।
क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्यअतिथि प्रधानाध्यापक न्यालसू रामपुर रमेश सिंह सजवान तथा निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य त्रियुगीनारायण वार्ड श्रीमती बबीता सजवान द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रधानाध्यापक रमेश सिंह सजवान ने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजनों से युवाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान होता है, खेल में अनुशासन सबसे अनिवार्य है, सभी खिलाड़ी अनुशासन के साथ अपने खेल का प्रदर्शन करें। उन्होंने सभी क्रिकेट खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। निवर्तमान जिप सदस्य त्रियुगीनारायण बबीता सजवान ने कहा खेल में हार जीत सिक्के के दो पहलू हैं हमें खेल भावना से खेल को खेलना चाहिए। ग्रामीण अंचलों में इस प्रकार के आयोजन से हमारे क्षेत्र के युवाओं को बेहतरीन मंच प्रदान होता है।भविष्य में ये युवा जिला ओर प्रदेश साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रतिभाग कर सकते हैं।
केदार क्लब फाटा के अध्यक्ष जमुना प्रसाद ने कहा कि समस्त फाटा क्षेत्रवासियों के सहयोग से भब्य क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है, टूर्नामेंट को बेहतर बनाने के प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने अधिक से अधिक खेल प्रेमियों से टूर्नामेंट में भाग लेने की पेशकश की है। उन्होंने सभी आगंतुक अतिथियों का आभार प्रकट किया। सचिव धीरेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि समस्त फाटा क्षेत्रवासियों के सहयोग से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है उन्होंने सभी ग्राम प्रधान, महिला मंगल दल अध्यक्ष एवं स्थानीय ग्रामीणों का इस आयोजन में पहुंचने पर आभार प्रकट किया। वहीं मंच संचालन नितिन जमलोकी ने किया। 
टूर्नामेंट के पहले दिन का खेल जामेश्वर क्रिकेट क्लब जामू और जय मां महिष मर्दिनी क्रिकेट क्लब मैंखंडा के बीच खेल गया जिसमें जामू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। निर्धारित 15 ओवर के मैच में जामू ने 6 विकेट खोकर 123 रन बनाए। जिसमें राहुल ने 41 रन की बेहतरीन पारी खेली गेंदबाजी में शिवांश ने तीन ओवर में दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैंखंडा की टीम निर्धारित 15 ओवर में आठ विकेट खोकर 116 रन ही बना पाई। जिसमें शिवांश ने 22 रन की पारी खेली, गेंदबाजी में पवन ने 3 ओवर में 3 विकेट हासिल किए। कांटे के इस मुकाबले में जामू के गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी कर सात रन से जीत हासिल की। बेहतरीन बल्लेबाजी पर राहुल रमोला को मैंन ऑफ द मैच दिया गया।
क्रिकेट के शुभारंभ अवसर पर निवर्तमान ग्राम प्रधान मैंखंडा चांदनी देवी, प्रधान रविग्राम पिंकी देवी, प्रधान खड़िया पूनम देवी, प्रधान खाट योगेन्द्र तिवारी, महिला मंगल दल अध्यक्ष खाट मधुबाला देवी, मैंखंडा भगीरथी देवी, खड़िया कविता देवी, धारगांव सविता देवी, धानी साधना देवी, सचिव धीरेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष कमल सिंह रावत, अतुल जमलोकी, वंशी प्रसाद, लोकेश चंद्र तिवारी, कमल जमलोकी, पप्पू तिवारी, कुलदीप कुर्मांचली, अमित सेमवाल, पंकज सेमवाल, शिव प्रसाद भट्ट, नंद लाल , प्रवीण मैंखंडी, राकेश सजवान, सुभाष कुर्मांचली, गंगाधर कुर्मांचली सहित क्लब के पदाधिकारी एवं दर्शक गण मौजूद रहे।




