स्वास्थ्य केंद्र फाटा में तैनात फार्मेसी अधिकारी अनुसूया असवाल हुए सेवानिवृत, जनता ने दी भावभीनी विदाई।

स्वास्थ्य केंद्र फाटा में तैनात फार्मेसी अधिकारी अनुसूया असवाल हुए सेवानिवृत, जनता ने दी भावभीनी विदाई।
फाटा। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फाटा में दीर्घकालिक सेवा के बाद फार्मेसी अधिकारी अनुसूया सिंह असवाल के सेवानिवृत होने पर चिकित्साकर्मियों, जनप्रतिनिधियों, स्थानीय क्षेत्रवासियों एवं व्यापारियों द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।
मंगलवार को आयोजित विदाई समारोह में चिकित्साकर्मियों, जनप्रतिनिधियों, स्थानीय ग्रामीणों तथा व्यापारियों ने शिरकत की।
स्वास्थ्य केंद्र फाटा में बाइस वर्ष से तैनात फार्मेसी अधिकारी अनुसूया सिंह असवाल आज अपनी चौंतीस वर्ष के सरकारी सेवाकाल से सेवानिवृत हो गए हैं।
स्वास्थ्य केंद्र फाटा में आयोजित विदाई समारोह में वक्ताओ ने फार्मेसी अधिकारी अनुसूया सिंह असवाल के कार्यो की भूरी – भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि अनुसूया सिंह असवाल ने सदैव त्याग व समर्पण की भावना से कार्य किया है तथा आपके द्वारा स्वास्थ्य केंद्र में हमेशा बुजुर्ग एवं असहाय की सहायता की गई। वक्ताओ ने कहा कि स्वास्थ्य में आपका योगदान अविस्मरणीय रहा है। आपके मृदुल व्यवहार, निष्ठा, त्याग व समर्पण की भावना को सदैव याद रखा जायेगा। वक्ताओ ने कहा कि फार्मेसी अधिकारी अनुसूया असवाल की विदाई का पल बडा ही भावुक है तथा आपके योगदान को स्वास्थ्य विभाग सदैव याद करेगा।
विदाई समारोह में फार्मेसी अधिकारी अनुसूया असवाल ने बताया कि नवंबर 1990 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहारनपुर उत्तर प्रदेश से अपने राजकीय सेवा की शुरुआत की थी। उसके बाद 1997 में चमोली तथा मई 2002 को स्थानांतरित होकर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फाटा में पदभार ग्रहण किया। सेवाकाल का सबसे दीर्घ समय करीब 22 वर्ष 7 माह का स्वास्थ्य केंद्र फाटा में पूर्ण समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ वहन करते हुए व्यतीत किया। उन्होंने फाटा क्षेत्र में व्यतीत अपने सेवाकाल को शानदार बताया एवं क्षेत्रीय जनता के सहयोग हेतु आभार प्रकट किया।
विदाई समारोह में पहुंचे स्थानीय लोगों ने श्री असवाल द्वारा पूर्ण समर्पण के साथ किए गए कार्यों की प्रशंसा की। विदाई समारोह के दौरान चिकित्साकर्मी, जनप्रतिनिधि, स्थानीय ग्रामीण व्यापारी वर्ग मौजूद रहे सभी ने फूल मालाओं से उनको भावभीनी विदाई दी। इस दौरान डॉ रेशु कुमार, डॉ पियूष भंडारी, डॉ पारुल चौहान, रमेश चंद्र जमलोकी, सेवानिवृत चीफ फार्मासिस्ट भुवनेश जमलोकी, चीफ फार्मासिस्ट डी एन भट्ट, फार्मेसी अधिकारी धीरेन्द्र गोस्वामी, एएनएम दर्शनी देवी, नर्सिंग शबनम बानो, संगीता देवी, मनीष, राजेश, दर्शन सिंह पंवार, शांति सिंह, देवेंद्र सेमवाल, जसपाल राणा, मुकेश नेगी सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।



