भगवती चामुण्डा की द्वितीय चरण की दिवारा यात्रा का हुआ समापन, भक्तों ने किया भव्य स्वागत

लक्ष्मण सिंह नेगी।
ऊखीमठ। कालीमठ घाटी के शीर्ष पर विराजमान भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा के हरिद्वार से अपने भण्डार गृह जाल मल्ला पहुंचने पर ग्रामीणो ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। भगवती चामुण्डा की चल विग्रह उत्सव डोली सहित दिवारा यात्रा मे साथ चलने वाले अनेक देवी – देवताओ के निशाणो के जगत कल्याण के लिए अपने भण्डार गृह मे विराजमान होने पर दूसरे चरण की दिवारा यात्रा का विधिवत समापन हो गया है। तीसरे चरण की दिवारा यात्रा के तहत भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा आगामी सावन मास मे मोक्ष धाम भू बैकुंठ बद्रीनाथ धाम की तीर्थ यात्रा करने के साथ विभिन्न गांवो का भ्रमण कर श्रद्धालुओ को आशीर्वाद देगी । दूसरे चरण की दिवारा यात्रा के निर्विघ्न सम्पन्न होने पर समिति के पदाधिकारियो ने आम जनमानस का आभार व्यक्त किया है।
जानकारी देते हुए दिवारा यात्रा कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह तिन्दोरी ने बताया कि भगवती चामुण्डा की दूसरे चरण की दिवारा यात्रा का शुभारंभ विगत वर्ष 16 दिसम्बर को हुआ था तथा दूसरे चरण कि दिवारा यात्रा के तहत भगवती चामुण्डा ने गुप्तकाशी , ल्वारा , नागजगई, भीरी , चन्द्रापुरी , अगस्तमुनि , तिलवाडा , रूद्रप्रयाग सहित विभिन्न गांवो का भ्रमण कर मकर संक्रान्ति पर्व पर हरिद्वार तीर्थ स्नान व तीर्थ दर्शन के बाद दिवारा यात्रा के अपने भण्डार गृह जाल मल्ला पहुंचने पर दूसरे चरण की दिवारा यात्रा का विधिवत समापन हो गया है। संरक्षक कृपाल सिंह राणा ने बताया कि दूसरे चरण की दिवारा यात्रा के तहत सभी यात्रा पडावो , विभिन्न गांवो मे विभिन्न सामाजिक संगठनो ,जनप्रतिनिधियो व ग्रामीणो का जो सहयोग मिला है वह आजीवन अविस्मरणीय रहेगा। प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष त्रिलोक सिंह रावत ने बताया कि भगवती चामुण्डा की दूसरे चरण की दिवारा के आगमन से विभिन्न गांवो का वातावरण भक्तिमय बना रहेगा तथा ग्रामीणो व धियाणियो मे भगवती चामुण्डा के प्रति अगाध श्रद्धा देखने को मिली । दिवारा यात्रा सचिव कीरत सिंह राणा , रामचन्द्र सिंह राणा , कोषाध्यक्ष योगम्बर सिंह रावत , दिनेश सत्कारी , पूर्व प्रधान मोहन सिंह राणा , मुलायम सिंह तिन्दोरी , मीडिया प्रभारी राय सिंह तिन्दोरी सहित दिवारा यात्रा समिति के पदाधिकारियो , सदस्यो , जनप्रतिनिधियो , खोन्नू , जाल तल्ला ,जाल मल्ला , चिलौण्ड व चौमासी के ग्रामीणो ने आम जनता का आभार व्यक्त किया है।



