मंदाकिनी नदी में गिरी कार , 5 घायलों का SDRF ने किया रेस्क्यू

मंदाकिनी नदी में गिरी कार से 5 घायलों को SDRF ने किया रेस्क्यू निकाला, समय रहते मिला जीवनदान
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ हाइवे के तिलवाड़ा में पेट्रोल पंप के समीप आज सुबह कार अनियंत्रित होकर मंदाकिनी नदी में जा गिरी। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, सभी यात्री सुरक्षित बताए गए। SDRF टीम द्वार मौके पर पहुंच राहत एवं बचाव अभियान चलाए गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार 7 जून को प्रातः 05:10 बजे तिलवाड़ा पेट्रोल पंप के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी है। सूचना प्राप्त होते ही अर्पण यदुवंशी, सेनानायक SDRF के निर्देशानुसार SDRF पोस्ट अगस्त्यमुनि की टीम उप निरीक्षक धर्मेंद्र पवार के नेतृत्व में तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने पर वाहन संख्या UP16-DK0856 (SUV 700) सड़क से लगभग 50-60 मीटर नीचे नदी किनारे जा गिरा था। वाहन में 02 महिलाओं एवं 03 पुरुषों सहित कुल 05 व्यक्ति सवार थे, जो दुर्घटना के उपरांत घायल अवस्था में खाई में फंसे हुए थे।
SDRF टीम ने जिला पुलिस एवं स्थानीय लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान प्रारंभ किया। विषम भू-भाग एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद टीम गहरी खाई में उतरी तथा अथक प्रयासों से सभी घायलों तक पहुंच बनाई। रेस्क्यू टीम द्वारा एक-एक कर सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा प्राथमिक सहायता प्रदान करते हुए उन्हें 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया।
घायलों में प्रिंस सिंह पुत्र रमाकांत सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी भसेनिया मोहम्मद गंज, थाना मोहम्मद गंज, पलामू, झारखंड, सभीमा सिंह पुत्री विनोद सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी सी-21 समरपाली, थाना संभरपाली, पश्चिम बंगाल, सुजोन मुखर्जी पुत्री राजेंद्र मुखर्जी, उम्र 27 वर्ष, निवासी राजगंज, रायगंज, जिला जलपाईगुड़ी, असम, ऋजा मुखर्जी पुत्र उदय गोह, उम्र 30 वर्ष, निवासी राजगंज, जिला जलपाईगुड़ी, असम, चालक प्रदीप कुमार पुत्र गंगाराम, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम लंगड़ा, पोस्ट औरैया, जनपद औरैया, उत्तर प्रदेश।



