उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग में शराब की दुकान के खिलाफ महिलाओं प्रदर्शन, देर रात धरना देकर दुकान कराई बंद

रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ हाईवे पर स्थिति शराब की दुकान को लेकर एक बार फिर विरोध तेज हो गया है। देर रात बड़ी संख्या में महिलाओं ने पेट्रोल पंप के समीप स्थित शराब की दुकान के बाहर धरना-प्रदर्शन किया और दुकान को बंद करा दिया। महिलाओं का आरोप है कि राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे संचालित हो रही इस दुकान से क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है। वहीं, स्थिति को देखते हुए पुलिस भी मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया।
शराब की दुकान के बाहर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। देर रात स्थानीय महिलाओं ने एकजुट होकर दुकान के बाहर धरना शुरू कर दिया और जमकर नारेबाजी की। महिलाओं की मांग है कि आबादी और सार्वजनिक आवाजाही वाले क्षेत्र में संचालित इस शराब की दुकान को तत्काल अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए।

प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए दुकान का संचालन भी प्रभावित रहा और महिलाओं ने दुकान बंद कराने की मांग पर जोर दिया। विरोध प्रदर्शन बढ़ता देख पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। महिलाओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!