उत्तराखंडफटाफट ख़बरें
गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का रेस्क्यू कर भिजवाया अस्पताल

गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का रेस्क्यू कर भिजवाया अस्पताल
दुर्घटना के शिकार हुए व्यक्ति को एसडीआरएफ, डीडीआरएफ व पुलिस की मदद से निकाल कर भिजवाया गया अस्पताल
रूद्रप्रयाग। जिला मुख्यालय के समीप वन विभाग कार्यालय से गांव रोठिया की ओर जा रहे मार्ग पर स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।
शुक्रवार देर रात रोठिया गांव से कुछ दूर पहले स्कूटी सवार व्यक्ति जीत सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी रोठिया, जिला रुद्रप्रयाग उम्र करीब 40 वर्ष स्कूटी अनियंत्रित हो जाने से सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरफ़, डीडीआरएफ व पुलिस मौके पर पहुंची। घायल व्यक्ति को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से निकाला गया है। वहीं घायल व्यक्ति को अस्पताल भिजवाया गया।



