उत्तराखंडक्राइम

परियोजना क्षेत्र से चोरी करने के अभियुक्त को जनपद पुलिस ने किया गिरफ्तार

आपराधिक विश्वासघात करने वाले व्यक्ति को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार

परियोजना क्षेत्र से चोरी करने के अभियुक्त को जनपद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रूद्रप्रयाग। ऊखीमठ क्षेत्रान्तर्गत विद्युत परियोजना में कार्य कर रहे ट्रैक्टर ड्राइवर मिथिलेश कुमार द्वारा मशीन पार्ट ले जाने व वापस न करने के सम्बन्ध में उखीमठ थाने में शिकायत दी गयी।

बीते नवम्बर माह में H.K.S. CONSTRUCTION, भानियावाला हाल ऊखीमठ के अधिकृत प्राधिकारी द्वारा थाना ऊखीमठ में उनकी कम्पनी द्वारा ऊखीमठ क्षेत्रान्तर्गत विद्युत परियोजना के कार्य दौरान ट्रैक्टर ड्राइवर मिथिलेश कुमार पुत्र कमलेश्वरी मंडल, निवासी ग्राम टीका पट्टी गांधी टोला, जिला पूर्णिया, बिहार पर कार्य का भुगतान कर देने के उपरान्त भी मशीन पार्ट ले जाने व वापस न करने के सम्बन्ध में शिकायत दी गयी। प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना ऊखीमठ पर भा0द0वि0 की सुसंगत धाराओं में प्रतिवादी मिथिलेश कुमार के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा विवेचना का सफल निस्तारण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस टीम द्वारा  अभियोग के नामजद अभियुक्त को बिहार राज्य से गिरफ्तार कर उसके द्वारा ले जाया गया मशीन पार्ट भी बरामद किया गया। अभियुक्त को बिहार राज्य से ट्रांजिट रिमाण्ड पर लाकर जनपद से सम्बन्धित मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम में उप निरीक्षक सतीश शाह, चौकी प्रभारी चोपता, थाना ऊखीमठ, मुख्य आरक्षी विनोद कुमार मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!