उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंसेना

अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति सेना में शामिल संजय सिंह पुष्वाण की हृदय गति रुकने से मृत्यु, क्षेत्र में शोक का माहौल

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। तहसील मुख्यालय के निकटवर्ती ग्राम पंचायत किमाणा निवासी व 11 गढ़वाल राफल्स से अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति सेना शामिल तथा अफ्रीका महाद्वीप के युगांडा देश में तैनात 39 वर्षीय संजय सिंह पुष्वाण के शहीद होने का मामला प्रकाश में आया है। बुधवार को हृदयगति रुकने के कारण उनकी मृत्यु हो गयी है तथा सेना के अधिकारियों ने घटनाक्रम की सूचना दूरभाष से परिजनों को दे दी है। सूचना मिलने पर क्षेत्र में मातम सा छा गया है तथा परिजनों व गाँव में कोहराम मचा हुआ है। उनके पार्थिव शरीर के शनिवार तक किमाणा गाँव पहुंचने की सम्भावना बनी हुई है। 39 वर्षीय संजय सिंह पुष्वाण अपने पीछे पिता, पत्नी, एक पुत्री व एक पुत्र छोड़ गये है। जानकारी देते हुए प्रधान सन्दीप पुष्वाण ने बताया कि तीन माह पूर्व संजय सिंह पुष्वाण 11 गढ़वाल राफल्स से अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति सेना में शामिल हुए थे तथा अफ्रीका महाद्वीप के यूगाडा में तैनात हुए थे तथा बुधवार देर सांय सैन्य अधिकारियों द्वारा परिजनों को दूरभाष से संजय सिंह पुष्वाण के हृदयगति रूकने के मृत्यु होने की सूचना दी गयी बताया कि सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में मातम छा गया है तथा परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में संजय सिंह पुष्वाण 11 गढ़वाल राफल्स में हवलदार के पद पर तैनात था तथा तीन माह पूर्व युगांडा गया था। उन्होंने बताया कि सैन्य अधिकारियों द्वारा संजय सिंह पुष्वाण की मृत्यु की सूचना परिजनों को देने के बाद क्षेत्र में मातम छा गया है तथा परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि संजय सिंह पुष्वाण के पार्थिव शरीर को शीध्र घर लाने के लिए सैन्य अधिकारियों से वार्ता की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!