उत्तराखंड

दुख:द : प्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद का निधन

दुख:द : प्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद का निधन

देहरादून। उत्तराखंड के मशहूर हास्य कलाकार घनानंद गगोडिया का आज निधन हो गया। पिछले पांच दिनों से तबियत बिगड़ने पर उन्हें श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने दोपहर को अंतिम सांस ली। उनके निधन पर प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शोक जताया है।

घनानंद (घन्ना भाई) मूल रूप से 1953 में पौड़ी के गगोड़ गांव में जन्मे उनका परिवार वर्तमान में छह नंबर पुलिया क्षेत्र में रहता है। बीते छह फरवरी को तबियत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिछले पांच दिनों से वेंटिलेटर पर थे। आवाज सुने पहाड़ की कार्यक्रम के मुख्य संयोजक नरेंद्र रौथाण ने बताया कि घनानंद को पूर्व में भी पेसमेकर लगाया था। उसके बाद से वे अस्पताल से नियमित हृदय संबंधी जांच करा रहे थे। कुछ दिन पहले उन्हें यूरिन में ब्लड आने की समस्या हुई। सामान्य जांच के लिए वे अस्पताल पहुंचे, जहां रक्त चाप चढ़ाने के बाद उनका स्वास्थ्य बिगड़ता गया।अंतिम संस्कार कल होगा।

बताया जा रहा है कि घन्ना भाई को पूर्व में पेसमेकर लगाया गया था। उसके बाद से वह अस्पताल में नियमित तौर पर हृदय संबंधी जांच करवा रहे थे। यूरिन में ब्लड आने की समस्या के चलते वह सामान्य जांच के लिए अस्पताल पहुंचे, जहां रक्त चढ़ाने के बाद उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया। तबियत ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी।

घन्ना भाई गढ़वाली फिल्म और म्यूजिक एलबम के प्रसिद्द हास्य कलाकार होने के साथ मंचों पर भी अपनी कुशल हास्य सैली के चलते लोगों के दिलों में राज करते थे। इसके अलावा घन्ना भाई ने राजनीति में भी हाथ आजमाया था। भाजपा के टिकट पर 2012 में उन्होंने पौड़ी से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। हालांकि वह चुनाव हार गए थे। 2022 में हुए विधानसभा चुनावों में भी उन्होंने भाजपा से टिकट के लिए दावेदारी की थी।

गढ़वाल फिल्म इंडस्ट्री के देवांचल पिक्चर्स बैनर के निर्माता निर्देशक दुलब सिंह रौथाण व रेखा रौथाण ने घनानन्द के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए इसे इंडस्ट्री के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है तो, वहीं महेश्वरी फिल्म्स के निर्माता निर्देशक अशोक चौहान ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इंडस्ट्री में उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!