उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंराजनीतिराष्ट्रीयरुद्रप्रयागव्यापार

केदारघाटी जीप टैक्सी मैक्सी यूनियन का उद्घाटन समारोह सम्पन्न , दीपक अन्थवाल अध्यक्ष तथा सचिव बने विजय सिंह रावत

फाटा। केदारघाटी के सोनप्रयाग में आज सोनप्रयाग फाटा के वाहन स्वामियों द्वारा केदारघाटी जीप टैक्सी मैक्सी यूनियन सोनप्रयाग फाटा का विधिवत उद्घाटन किया गया। जिसमें सभी वाहन स्वामियों की आपसी सहमति से दीपक अन्थवाल को अध्यक्ष एवं विजय सिंह रावत को सचिव बनाया गया।

केदारघाटी जीप टैक्सी मैक्सी यूनियन सोनप्रयाग फाटा द्वारा सोमवार को स्थान सोनप्रयाग में नवगठित यूनियन एवं कार्यालय का उद्घाटन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा दिनेश उनियाल विशिष्ट अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन चौहान, भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुमन जमलोकी, दिवाकर गैरोला, व्यापार संघ अध्यक्ष गौरीकुंड रामचंद्र गोस्वामी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  नव गठित केदारघाटी जीप टैक्सी मैक्सी यूनियन सोनप्रयाग फाटा के समस्त वाहन स्वामियों की आपसी सहमति से दीपक अन्थवाल को अध्यक्ष, विजय सिंह रावत सचिव तथा कमलेश भट्ट, आशीष कुनियाल, विशरवा भट्ट को उपाध्यक्ष तथा राकेश तिवाड़ी कोषाध्यक्ष , सहसचिव मुकेश गुसाई तथा संरक्षक की जिम्मेदारी खुशहाल सिंह रावत को दी गई।

मुख्य अतिथि दिनेश उनियाल ने केदारघाटी जीप टैक्सी मैक्सी यूनियन सोनप्रयाग फाटा के उद्घाटन अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं  दी। उन्होंने कहा कि सोनप्रयाग केदारनाथ यात्रा का अहम पड़ाव है, आज यहां पर नए टैक्सी यूनियन का गठन किया गया जिसकी अब यात्रा को सुव्यवस्थित संचालित करने की बहुत ज्यादा जिम्मेदारी होगी। साथ ही उन्होंने सभी वाहन स्वामियों को बधाई दी तथा सदैव उनकी मांगों को प्रदेश सरकार तक पहुंचने का आश्वासन भी दिया। सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन चौहान ने सभी वाहन स्वामियों को बधाई देते हुए कहा कि केदारनाथ यात्रा में तीर्थयात्रियों के साथ एक अच्छे व्यवहार का परिचय देकर सभी को इस यात्रा को सफल बनाना है। पर्वतीय जीप टैक्सी/मैक्सी महासंघ के सह सचिव रमेश आर्य ने नवगठित यूनियन के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी वाहन स्वामी केदारनाथ यात्रा में अच्छे व्यवहार का परिचय दें,  सभी वाहन स्वामी नशीले पदार्थों का सेवन न करें तथा अपने वाहनों का रख रखाव बेहतर ढंग से करें।

कार्यक्रम में उपस्थित व्यापार संघ अध्यक्ष गौरीकुंड राम चंद्र गोस्वामी, दिवाकर गैरोला, सुमन जमलोकी, नितिन जमलोकी, उमेंद्र रमोला, अमित मैंखंडी सहित सभी वक्ताओं ने वाहन स्वामियों को शुभकामनाएं दी। यूनियन के अध्यक्ष दीपक अन्थवाल ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। उन्होंने सभी वाहन स्वामियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वह अपने कर्तव्यों एवं कार्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी वाहन स्वामियों के सहयोग से जीप टैक्सी मैक्सी यूनियन का बेहतर संचालन किया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन व्यापार संघ अध्यक्ष सोनप्रयाग अंकित गैरोला ने किया। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी सोनप्रयाग ठाकुर सिंह रावत, मोहन प्रकाश मैठाणी, रजनीश गैरोला, रामचंद्र सेमवाल, रमेश भट्ट ,जीत सिंह नेगी, महेंद्र सेमवाल, रमन शैली, मंजीत चौहान, सहित वाहन स्वामी, यूनियन के पदाधिकारी एवं स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!