उत्तराखंडक्राइमफटाफट ख़बरेंराजनीतिराष्ट्रीयरुद्रप्रयाग

वारण्टी अभियुक्त को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार

रूद्रप्रयाग। जनपद पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंटी  अभियुक्त को अभियान चलाकर गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को न्यायालय से जारी वारण्टियों को गिरफ्तार करने हेतु अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु कहा गया है। इसी के क्रम में थाना ऊखीमठ पुलिस ने मु0अ0सं0 22/24 धारा 316 (2) BNS से सम्बन्धित अभियुक्त राशिद अली पुत्र शरीफ अहमद, निवासी रुद्रपुर उधम सिंह नगर को माल मुकदमाती के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त राशिद अली को 14 दिवस की रिमाण्ड पर जिला कारागार पुरसाड़ी, जनपद चमोली भेजा गया। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी चोपता सतीश शाह, कास्टेबल विनोद कुमार, सुरेश पुंडीर मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!