उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरें

जीआईसी चन्द्रनगर मे प्रधानाचार्य पद पर तैनात सुरेन्द्र सिंह रावत हुए सेवानिवृत्त, विद्यालय परिवार ने दी भावभीनी विदाई 

लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठ। क्यूजा घाटी के जीआईसी चन्द्रनगर मे प्रधानाचार्य के पद पर तैनात सुरेन्द्र सिंह रावत के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिवार, जनप्रतिनिधियो, ग्रामीणो, अभिभावको व नौनिहालो द्वारा उन्हे भावभीनी विदाई दी गयी। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओ ने कहा कि प्रधानाचार्य सुरेन्द्र सिंह रावत के द्वारा विद्यालय के चहुंमुखी विकास के लिए जो योगदान दिया गया वह सदैव स्मरणीय रहेगा क्योंकि उन्होने हमेशा सजग प्रहरी की तरह अपना सर्वस्व विद्यालय के प्रति न्यौछावर किया गया। वक्ताओ ने कहा कि श्री रावत ने नौनिहालो के पठन – पाठन के साथ खेल – कूदो व सांस्कृतिक गतिविधियो को बढ़ावा दिया है जिससे नौनिहालो को उचित मंच मिला है। कवि सतपाल ने कहा कि मुझे भी जीवन पथ पर अग्रसर होने तथा जीवन के संघर्षो से लडने की प्रेरणा भी सुरेन्द्र सिंह रावत से मिली है। प्रधानाचार्य सुरेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि विद्यालय परिवार, अभिभावको, क्षेत्रीय जनता का जो प्यार, प्रेम व सौहार्द कार्यकाल के दौरान मिला है वह हमेशा याद रहेगा । इस मौके पर प्रभारी प्रधानाचार्य आर पालीवाल, निवर्तमान प्रधान शकुन्तला देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, चंन्दा रावत, महेन्द्र सिंह रावत, भगत सिंह रावत, राकेश रावत, आनन्द सिंह रावत, राजेन्द्र सिंह रावत, अभिषेक रावत, माहेश्वरी रावत, यशोदा रावत, प्रेम सिंह राणा, महेन्द्र सिंह भण्डारी, जितेन्द्र कुमार सैनी, पंकज कठैत सहित अध्यापक, अभिभावक व नौनिहाल मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!