उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

उपखण्ड शिक्षा कार्यालय मे तैनात मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नरेन्द्र सिंह नेगी हुए सेवानिवृत्त

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। उपखण्ड शिक्षा कार्यालय मे मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात नरेन्द्र सिंह नेगी के सेवानिवृत्त होने पर एजुकेशनल मिनिस्टिलय ऐसोशियन ,समस्त विद्यालयो व उप खण्ड शिक्षा कार्यालय द्वारा उन्हे भावभीनी विदाई दी गयी । विदाई समारोह मे विभिन्न विद्यालयो के अध्यापको , ऐसोसियेशन के पदाधिकारियो तथा उप खण्ड शिक्षा कार्यालय मे तैनात अधिकारियो कर्मचारियो ने भागीदारी की। उप व खण्ड शिक्षा कार्यालय मे आयोजित विदाई समारोह मे वक्ताओ ने मुख्य प्रसाशनिक अधिकारी नरेन्द्र सिंह नेगी के कार्यो की भूरी ‘ भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि नरेन्द्र सिंह नेगी ने सदैव त्याग व समर्पण की भावना से कार्य किया है तथा आपके नेतृत्व मे शिक्षा निर्देशालय से संचालित योजनाये सीमान्त विद्यालयो तक पहुंची है जिसका लाभ वहा अध्ययनरत नौनिहालो को मिला है। वक्ताओ ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा संचालित हर योजना के संचालन मे आपका अहम योगदान अविस्मरणीय रहा है। वक्ताओ ने कहा कि आपका मृदुल व्यवहार ,निष्ठा, त्याग व समर्पण की भावना को सदैव याद रखा जायेगा। वक्ताओ ने कहा कि मुख्य प्रसाशनिक अधिकारी नरेन्द्र सिंह नेगी के विदाई का पल बडा ही भावुक है तथा आपके योगदान को शिक्षा विभाग सदैव याद करेगा। मुख्य प्रसाशनिक अधिकारी नरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि शिक्षा विभाग मे कार्य करते हुए लम्बा अनुभव प्राप्त हुआ है तथा सभी अधिकारियो ,कर्मचारियो के प्यार, प्रेम व सौहार्द को सदैव याद किया जायेगा क्योकि विभाग द्वारा संचालित योजनाओ के संचालन मे हर अधिकारी ,कर्मचारी का सहयोग मिलने से उन योजनाओ का संचालन समय पर करने मे मदद मिली है। इस मौके पर सेशोसियेशन जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद गोस्वामी , पूर्व जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह गुसाई, कुन्दन सिंह नेगी, योगम्बर सजवाण, विजेन्द्र पंवार, वीरपाल भट्ट, उमेद सिंह बिष्ट, आनन्द सिंह बडियारी, दर्शन सिंह बिष्ट, अतुल नेगी ,अखिलेश नेगी, अलका भट्ट, स्नेहा देवी,माधरी, देवानंद गैरोला, दौलत सिंह बर्त्वाल, प्रेम सिंह राणा ,दिनेश सिंह नेगी ,जगदीश केडियाल, अनूप तिवाड़ी ,संजय बर्तवाल ,बैंकट सेमवाल, शान्ति भट्ट मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!