उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

गढ़वाली गीत ” तांकी भी नी ʼʼ का विमोचन समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमो के साथ समपन्न

गढ़वाली गीत ” तांकी भी नी ʼʼ का विमोचन समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमो के साथ समपन्न

ऊखीमठ। बसुकेदार क्षेत्र के लोक गायक मनोज बिष्ट , क्यूजा घाटी सेना गढसारी की उभरती लोक गायिका अनीशा नेगी की मधुर आवाज व महक उत्तराखंड के वैनर तले गढ़वाली गीत ” तांकी भी नी ʼʼ का विमोचन समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमो के साथ समपन्न हुआ । कार्यक्रम मे महिला मंगल दल नैणी पौण्डार के सांस्कृतिक कार्यक्रमो का दर्शको ने देर सांय तक भरपूर लुफ्त उठाया जबकि कवियो ने अपने कविताओ के माध्यम से समाज के बदलते परिवेश पर गहरे व्यंग्य कसे। बसुकेदार क्षेत्र के नैणी पौण्डार मे आयोजित विमोचन समारोह मे बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए दीक्षा पार्टीज चैयरमैन कुलदीप रावत के प्रतिनिधि भानु भट्ट ने कहा कि संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन मे कलाकारो का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। स्वाभिमान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष त्रिभुवन चौहान ने कहा कि आपदा के बाद भी छेनागाड मे समस्याओ का अम्बार लगा हुआ है तांकी भी नी, मगर प्रदेश सरकार ने दुबारा झाकी भी नी। जीआईसी बसुकेदार के प्रधानाचार्य लक्ष्मी प्रसाद भट्ट ने कहा कि केदार घाटी मे प्रकृति व संस्कृति का अनूठा संगम होने के कारण विश्व मे विशिष्ट पहचान है। विशिष्ट अतिथि राजेश्वरी सेमवाल ने उभरते कलाकारो के प्रयासो की भूरी – भूरी प्रशंसा की। चन्द्रदीप्ति के सम्पादक विनोद भट्ट ने कहा कि इस प्रकार की सांस्कृतिक गीतो के प्रकाशन से उभरते कलाकारो को प्रेरणा मिलती है। प्रधान नीतू देवी ने कहा कि लोक गायक मनोज बिष्ट हमेशा संस्कृति के संरक्षण के लिए प्रयासरत है। क्षेत्र पंचायत सदस्य पवन वैरवाण ने कहा कि उभरते हुए कलाकारो को प्रोत्साहन मिलने से वे प्रगति पथ पर अग्रसर होते है । विमोचन समारोह मे राजपाल पंवार , सुधीर बर्त्वाल , अमित राणा व कवि सतपाल ने अपने कविताओ के माध्यम से समाज के बदलते परिवेश पर गहरे व्यंग्य कसे। लोक गायक मनोज बिष्ट ने बताया कि गाने मे संगीत गोविन्द शरण ने दिया जबकि पैलिग निवासी विनोद राणा व डालसिगी निवासी किशोर भण्डारी ने विशेष सहयोग किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मातबर सिंह बिष्ट व संचालन पूर्व प्रधान राजेश बिष्ट व गोपाल सिंह नेगी ने सयुंक्त रूप से किया। इस मौके पर प्रधान क्यार्क गीता बिष्ट, अनिल बेजवाल, विजय वैरवाण, पूर्व प्रधान शिवानन्द नौटियाल, मानवेंद्र नेगी , ताजबर सिंह बिष्ट, कलम सिंह बिष्ट, दर्शन सिंह बिष्ट, हरि सिंह बिष्ट, भानु चमोला , इन्द्र सिंह चौहान, राजबर बिष्ट, रामचन्द्र सिंह बिष्ट, विजया देवी , रक्षित बिष्ट, अखिलेश गोस्वामी , सुदर्शन सिंह भण्डारी , मोहन सिंह भण्डारी , शारदा देवी , दीपक जमलोकी, प्रेम सिंह रावत , महिला मंगल दल अध्यक्ष विजया देवी , कुलदेव कार्तिकेय कीर्तन मण्डली अध्यक्ष कविता देवी , ममता देवी , फूलदेई देवी , संगीता देवी , मीनाक्षी देवी , माया देवी , सहित विभिन्न क्षेत्रो के साहित्यकार, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!