खण्ड शिक्षा अधिकारी अतुल सेमवाल की सेवानिवृत्त पर प्राथमिक व राजकीय शिक्षक संगठनो ने दी भावभीनी विदाई

ऊखीमठ। खण्ड शिक्षा अधिकारी अतुल सेमवाल के सेवानिवृत्त होने पर खण्ड शिक्षा, उप खण्ड शिक्षा कार्यालय, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संगठन, राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन व राजकीय माध्यमिक शिक्षक संगठन द्वारा उन्हे भावभीनी विदाई दी गयी। खण्ड शिक्षा सभागार मे आयोजित विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए वक्ताओ ने कहा कि खण्ड शिक्षा अधिकारी अतुल सेमवाल हमेशा अपने कर्तव्यो के प्रति समर्पित रहे तथा उन्होने अपने कर्तव्यो का ईमानदारी व निष्ठा से निर्वहन किया। वक्ताओ ने कहा कि अतुल सेमवाल के नेतृत्व मे समग्र शिक्षा की हर योजना का लाभ सीमान्त विद्यालयो मे अध्यनरत नौनिहालो को मिला है तथा अल्प समय की अवधि मे उन्होने सीमान्त क्षेत्रो के दर्जनो विद्यालयो का औचक निरीक्षण कर शिक्षा निदेशालय द्वारा संचालित योजनाओ का गहनता से निरीक्षण किया जिससे नौनिहालो व अध्यापको का मनोबल बड़ा है।
खण्ड शिक्षा अधिकारी अतुल सेमवाल ने कहा कि शिक्षा विभाग मे रहकर जीवन के हर अनुभव से रूबरू होना का अवसर मिला। उन्होने कहा कि जीवन पथ पर अग्रसर होने के लिए संघर्षो से जूझने की क्षमता ही मनुष्य का लक्ष्य होना चाहिए मंजिले आकर गल्ले लगा देती है। इस मौके पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दौलत सिंह बर्त्वाल, वेंकटरमण सेमवाल, देवानन्द गैरोला , देवेन्द्र बजवाल, जगदीश केडियाल, मगनानन्द भट्ट, राकेश असवाल, कुवर भेतवाल, विजय राम गोस्वामी , संजय बर्त्वाल, प्रदीप फर्स्वाण, प्रदीप नेगी , राजेन्द्र लाल , नीता रावत , निशा बासकण्डी, आरती, प्रज्ञा , नीरज राणा , श्याम लाल आर्य, मोहन लाल , प्रेम सिंह राणा सहित विभिन्न विद्यालयो के प्रधानाचार्य, अध्यापक, शिक्षक संगठनो के पदाधिकारी व खण्ड शिक्षा कार्यालय मे तैनात अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।



