उत्तराखंडखास खबरें

केदारनाथ हाइवे फाटा में पुलिया से नीचे गिरा बाइक सवार, पुलिस और स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय किया गया रेफर, पुलिस की तत्परता से समय पर मिली मदद

फाटा (रूद्रप्रयाग)। केदारघाटी के फाटा क्षेत्र में मंगलवार को एक बाइक सवार युवक अचानक पुलिया से नीचे गिरकर घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फाटा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को सड़क तक पहुंचाकर अस्पताल भिजवाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार को करीब दोपहर डेढ़ बजे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि एक युवक पल्सर मोटरसाइकिल (नंबर UK13A 0035) से फाटा बाजार की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक वह पुलिया से नीचे गिर गया। सूचना पर फाटा पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक प्रकाश, पुत्र दल बहादुर, उम्र 21 वर्ष, निवासी नेपाल, हाल निवासी मजदूर फाटा को रेस्क्यू कर सड़क तक लाया गया।

पुलिस टीम ने एंबुलेंस की सहायता से घायल को प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) फाटा पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

चौकी प्रभारी फाटा दिनेश सती ने बताया कि घायल युवक को स्वास्थ्य केंद्र फाटा पहुंचाया गया , जहां चिकित्सकों द्वारा उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।

वहीं, स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि पुलिया के ऊपरी साइड पैराफिट नहीं होने से ये हादसा हुआ है उन्होंने एन एच पर सुरक्षा के इंतजामात पुख्ता न करने का आरोप लगाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!