उत्तराखंडखास खबरेंफटाफट ख़बरेंराजनीतिराष्ट्रीयसुरक्षा

पुलिस ने एस.एस.टी. के साथ चलाया गया सघन चैकिंग अभियान, हाईवे पर आने-जाने वाले वाहनों व व्यक्तियों की सघन चैकिंग

पुलिस ने एस.एस.टी. के साथ चलाया गया सघन चैकिंग अभियान, हाईवे पर आने-जाने वाले वाहनों व व्यक्तियों की सघन चैकिंग

रूद्रप्रयाग। आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने को लेकर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल के नेतृत्व में आज सोमवार को काकड़ागाड़ बैरियर पर चैकिंग अभियान चलाते हुए आने-जाने वाले वाहनों व व्यक्तियों की सघन चैकिंग की गई। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग ने एस.एस.टी. में तैनात पुलिसकर्मियों को सभी वाहनों की निष्पक्षता एंव सघनता से चैकिंग करने के निर्देश दिये गये, साथ ही बैरियर पर अवैध सामग्री के परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा सघनता से दिन-रात चैकिंग किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। उनके द्वारा बैरियर पर नियुक्त अधिकारियों व कार्मिकों को जनपद क्षेत्रान्तर्गत में आने-जाने वाले वाहनों की प्रभावी चेकिंग करने, चेकिंग के दौरान बिना अनुमति के या अवैध व प्रतिबन्धित सामग्री पाये जाने पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। चैकिंग इत्यादि के दृष्टिगत व्यवस्थित रजिस्टर को चैक कर सही ढंग से अध्यावधिक करने के निर्देश दिए गए व ड्यूटी पर नियुक्त कार्मिकों को चुनाव की महत्ता के दृष्टिगत अपने कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन करने को कहा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!