दो नेपाली मूल की महिलाओं को शराब तस्करी करते पुलिस ने किया गिरफ्तार

दो नेपाली मूल की महिलाओं को शराब तस्करी करते पुलिस ने किया गिरफ्तार
रूद्रप्रयाग। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को सकुशल संपन्न कराने को लेकर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी के प्रभावी पर्यवेक्षण में अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु जनपद पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना गुप्तकाशी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत 02 अलग अलग मामलों में 02 नेपाली मूल की महिलाओं को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरुद्ध थाना गुप्तकाशी पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अलग-अलग 02 अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है।
मु0अ0सं0 10/2024 से सम्बन्धित महिला अभियुक्ता का विवरण
1- सपना पत्नी शंकर भुजेल निवासी ग्राम कार्की थाना कलिंगतुग नेपाल हाल पता गौरीकुण्ड,
बरामद शराब – 56 पव्वे शराब सॉलमेट इच अदर व्हिस्की
मु0अ0सं0 11/24 सम्बन्धित महिला अभियुक्ता का विवरण
बाठुली पत्नी करन निवासी लूमा नेपाल, हाल निवासी गौरीकुण्ड
बरामद शराब – 14 बोतल मेकडॉवल्स नम्बर वन ऑरिजिनल व्हिस्की
पुलिस टीम
1- अपर उपनिरीक्षक ऊषा ध्यानी
4- आरक्षी सुनील सिंह
5- आरक्षी गम्भीर शाह
6- महिला आरक्षी पूजा



