उत्तराखंडखास खबरेंफटाफट ख़बरेंराजनीतिराष्ट्रीय
कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने केदारघाटी में किया रोड शो, सिद्धपीठ कालीमठ मंदिर में की पूजा मां काली का लिया आशीर्वाद


कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल के केदार घाटी आगमन पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाडो़ से भव्य स्वागत किया। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनी, सौडी, चन्द्रापुरी, भीरी, ल्वारा, लमगौण्डी गुप्तकाशी और ऊखीमठ में रोड़ शो कर जनसभाओं को संबोधित किया, उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से जनता तंग आ गई है। जनता भाजपा की असलियत जान चुकी है। जनता अब भाजपा के झूठे वायदों पर भरोसा नहीं कर रही है। उन्होंने कहा की जनता अब परिवर्तन का मन बना चुकी है और इस बार कांग्रेस के पक्ष में माहौल है। कांग्रेस को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने कहा की जनता महगाई और बेरोजगारी से तंग आ गई है। जनता के पास इस बार भाजपा को सबक सिखाने का मौका है।
पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकारों की लापरवाही के कारण युवा रोजगार के लिए दर – दर भटक रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुवर सजवाण ने कहा कि भाजपा से जनता का मोह भंग हो चुका है तथा आम जनता कांग्रेस के पक्ष में है। कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री आनन्द सिंह रावत ने कहा कि जनता का रूझान धीरे – धीरे कांग्रेस के पक्ष में बन रहा है तथा कांग्रेस पांचों सीटों पर परचम लहरायेगी। ब्लॉक अध्यक्ष अवतार नेगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को लगातार जनता का आशीर्वाद मिल रहा है।
इस मौके पर कांग्रेस जिला प्रवक्ता व केदारनाथ लोकसभा प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट, जखोली प्रमुख प्रदीप थपलियाल, जिला पंचायत सदस्य गणेश तिवारी, विनोद राणा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेश्वरी नेगी, वीरेंद्र बुटोला, पूर्व प्रमुख संतलाल शाह, जय नारायण नौटियाल, गुरिल्ला संगठन की जिलाध्यक्ष बसंती रावत, बंटी जगवान, ईश्वर सिंह बिष्ट, शशि सेमवाल, रीता पुष्पवान, प्रेम सिंह नेगी, कर्मवीर कुंवर, प्रदीप धर्मवान, रंजीत रावत, शूरवीर जागवान, राजेन्द्र भण्डारी, शिव सिंह रावत , रवीन्द्र रावत, हर्षप्रीतम नेगी, जे पी एस कठैत, लक्ष्मण सिंह रावत, कुब्जा धर्म्वाण, दिनेश जमलोकी , महावीर नेगी, सुरेन्द्र पुष्वाण सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।