उत्तराखंडखास खबरेंखेलफटाफट ख़बरेंराष्ट्रीय

मध्यमहेश्वर क्रिकेट एकेडमी ऊखीमठ में अंडर 19 आयु वर्ग का ट्रायल कम लीग का आयोजन

मध्यमहेश्वर क्रिकेट एकेडमी ऊखीमठ में अंडर 19 आयु वर्ग का ट्रायल कम लीग का आयोजन

ट्रायल में 45 युवा खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

ऊखीमठ। रुद्रप्रयाग जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अंडर 19 आयु वर्ग की टीम गठन के लिए ट्रायल कम लीग का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन सामाजिक कार्यकर्ता भगवती शैव व विशिष्ट अतिथि नवदीप नेगी द्वारा किया गया।

मंगलवार को क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के निर्देशों पर मध्यमहेश्वर क्रिकेट एकेडमी ऊखीमठ में आयोजित ट्रायल में 45 युवा खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। यहाँ से चयनित खिलाड़ियों की टीम बनाकर उनके बीच लीग मैच आयोजित किए जाएंगे। जिसके बाद खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर जिला टीम का गठन किया जाएगा। मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता भगवती शैव ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग हैं। खेलों से मानसिक और शारीरिक विकास होता है। उन्होंने जिला क्रिकेट एसोशिएशन का धन्यवाद करते हुए कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में इस प्रकार के आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को मौका मिलता है। एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश जमलोकी व सचिव अरुण तिवारी ने बताया कि लीग मैच इस बार देहरादून में कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर संरक्षक योगेंद्र वाजपेयी, नवीन बिष्ट, गणेश वर्मा, दीपक रावत, प्रशांत, मनवर सिंह सहित खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!