उत्तराखंडफटाफट ख़बरें

केदारनाथ यात्रा पड़ावों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया चैकिंग अभियान, ओवर रेटिंग व मिलावट करने वालों के विरुद्ध की कार्यवाही

केदारनाथ यात्रा पड़ावों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया चैकिंग अभियान, ओवर रेटिंग व मिलावट करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही

रुद्रप्रयाग।  श्री केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को खाद्य सामग्री में किसी प्रकार की कोई मिलावट न हो इसके दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को निरंतर चैकिंग अभियान चलाते हुए मिलावट करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
अभिहीत अधिकारी मनोज कुमार सेमवाल ने अवगत कराया है कि स्वास्थ्य मंत्री एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आज यात्रा मार्ग के मुख्य पड़ावों, बाजारों, पर्यटक स्थलोें में मिलावट की रोकथाम व आम उपभोक्ताओं को खाद्य सुरक्षा के बारे में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान हेतु चरणबद्ध तरीके से प्रवर्तन जन जागरूकता हेतु मुख्यालय से उच्च अधिकारियों की भी तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि आज जनपद रुद्रप्रयाग में उपायुक्त मुख्यालय जीसी कंडवाल खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार, एफडीए से उ.नि. जगदीश रतूड़ी, सेजय नेगी द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ, कुंड, सैमी, गुप्तकाशी, भैंसारी, नारायणकोटी, नाला, मैखंडा, फाटा, सीतापुर, सोनप्रयाग में संचालित प्रतिष्ठानों जिनमें मुख्यतः होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों, कैम्प/रिसोर्ट तथा थोक फुटकर विक्रेता शामिल हैं का निरीक्षण कर बिना लाईसेंस/पंजीकरण के 03 व्यापारियों को नोटिस निर्गत किया गया तथा 04 सैंपल लिए गए हैं।
उन्होंने अवगत कराया है कि निरीक्षण के दौरान लाईसेंस, फूड सेफ्टी, डिस्प्ले बोर्ड को अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने हेतु निर्देशित किया गया तथा अस्वास्थ्यकर दशा में रखे गए खाद्य सामग्री व उचित भंडारण व्यवस्था बनाए जाने हेतु खाद्य कारोबारकर्ताओं को जानकारी प्रदान करते हुए खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप व्यवस्था व रख रखाव हेतु निर्देशित किया गया।
उन्होंने बताया कि 02 दिवसीय अभियान में विभिन्न खाद्य सामग्री के कुल 09 नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए तथा जांच हेतु राजकीय विश्लेषणशाला को भेज दिए जाएंगे तथा जांच रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि चैकिंग की कार्यवाही आगामी दिवसों में भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!